फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election 2023 BJP slams Congress for appointing anti-national Imran Pratapgarhi as star campaigner

कर्नाटक चुनाव: केंद्रीय मंत्री ने इमरान प्रतापगढ़ी को बताया राष्ट्र-विरोधी, अतीक को लेकर कांग्रेस पर उठाए सवाल

Thu, 20 Apr 2023 05:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 05:55 PM IST
सार

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और भाजपा की कर्नाटक चुनाव प्रबंधन समिति की संयोजक शोभा ने कांग्रेस और अतीक अहमद के बीच 'संबंध' के बारे में भी जानना चाहा, जिसकी हाल ही में उत्तर प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
karnataka election 2023 BJP slams Congress for appointing anti-national Imran Pratapgarhi as star campaigner
शोभा करंदलाजे, इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए आगामी दस मई को मतदान होने हैं। राजनीतिक दलों के पास प्रचार के लिए मात्र बीस दिनों का ही समय बचा है। ऐसे में सियासी नेताओं के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस के चालीस स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें 'राष्ट्र विरोधी' करार दिया। 

विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और भाजपा की कर्नाटक चुनाव प्रबंधन समिति की संयोजक शोभा ने कांग्रेस और अतीक अहमद के बीच 'संबंध' के बारे में भी जानना चाहा, जिसकी हाल ही में उत्तर प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन

'जिसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए था वो..'
उन्होंने कहा, अतीक के समर्थन में खड़े होने के लिए जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था, वह स्टार प्रचारक बन गया है। अतीक अहमद और कांग्रेस के बीच क्या संबंध है?

'अतीक को अपना गुरु और भाई कहते थे प्रतापगढ़ी'
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ी, अहमद के करीबी दोस्त थे और उनको अपना गुरु और भाई कहते थे। शशि ने कहा कि सांसद प्रतापढ़ी, अहमद की प्रशंसा में कविता लिखते थे, जो 'मुशायरों' (एक सभा जिसमें उर्दू कविता पढ़ी जाती है) में भाग लेते थे। 
 

विज्ञापन

'राष्ट्र विरोधियों को राज्यसभा भेजती है कांग्रेस'
उन्होंने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने वाली विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, यह जानने के बावजूद कि इमरान प्रतापगढ़ी 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों' में शामिल हैं, आप (कांग्रेस) उन्हें राज्यसभा भेजते हैं और उन्हें कर्नाटक का स्टार प्रचारक नियुक्त करते हैं।
 

'कर्नाटक में 10 मई को मतदान, 13 को नतीजे'
सत्तारूढ़ भाजपा अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रही है जबकि जद (एस) भी राज्य में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। कर्नाटक में एक ही चरण में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे।

और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed