फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election 2023 bjp denied ticket for k eshwarppa son from shivamogga issue forth list

Karnataka: भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम के. ईश्वरप्पा के बेटे को नहीं दिया टिकट, शिवमोगा से ये होंगे उम्मीदवार

Thu, 20 Apr 2023 09:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Apr 2023 09:58 AM IST
सार

ईश्वरप्पा ने अपने बेटे के ई कंतेश के लिए टिकट की मांग की थी। अब भाजपा ने चौंकाते हुए ईश्वरप्पा की मांग को ठुकराते हुए चन्नाबासप्पा के नाम का एलान किया है। 

विज्ञापन
karnataka election 2023 bjp denied ticket for k eshwarppa son from shivamogga issue forth list
कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम के ईश्वरप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को अपनी चौथी और आखिरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में शिवमोगा और मानवी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। इस लिस्ट के मुताबिक शिवमोगा की हाई प्रोफाइल सीट से भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम के ईश्वरप्पा को झटका देते हुए उनके बेटे को टिकट नहीं दिया। 
विज्ञापन


ईश्वरप्पा के बेटे को नहीं मिला टिकट
भाजपा ने शिवमोगा से चन्नाबासप्पा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार शिवमोगा सीट से विधायक रहे के एस ईश्वरप्पा ने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी अपनी इच्छा बता दी थी। जिसके बाद पार्टी ने के एस ईश्वरप्पा के नाम पर विचार नहीं किया। हालांकि ईश्वरप्पा ने अपने बेटे के ई कंतेश के लिए टिकट की मांग की थी। अब भाजपा ने चौंकाते हुए ईश्वरप्पा की मांग को ठुकराते हुए चन्नाबासप्पा के नाम का एलान किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव, फिर सन्यास ले लूंगा; वरुणा सीट से दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूनाथ भी जदएस में गए
के एस ईश्वरप्पा के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और एमएलसी अयनुर मंजूनाथ शिवमोगा से टिकट के उम्मीदवार थे। हालांकि बीते दिनों अयनुर मंजूनाथ ने भाजपा का साथ छोड़कर जनता दल सेक्यूलर की सदस्यता ले ली थी। मंजूनाथ अब जदएस के टिकट पर शिवमोगा से उम्मीदवार हैं। 

मानवी से बी वी नायक लड़ेंगे चुनाव
मानवी सीट आरक्षित है, जहां से भाजपा ने बी वी नायक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा अब कुल 224 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवार चुनाव प्रचार में ताकत झोकेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को वोटों की गिनती होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed