फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Eight people arrested in the murder case of Hindu activist Suhas Shetty News In Hindi

Karnataka: हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में 8 लोग गिरफ्तार, गृह मंत्री ने की शांति की अपील

Sat, 03 May 2025 01:45 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 03 May 2025 01:45 PM IST
सार

कर्नाटक के मंगलूरू में बीते दिनों हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी के हत्याकांड मामले में कर्नाटक पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने  लोगों से शांति बनाने की अपील की है। साथ ही कहा कि आगे की जांच के लिए जल्द ही जांच समिति गठित किया जाएगा।   

विज्ञापन
Karnataka: Eight people arrested in the murder case of Hindu activist Suhas Shetty News In Hindi
सुहास शेट्टी की हत्या - फोटो : @BJP4Karnataka

विस्तार

कर्नाटक के मंगलूरू में हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच कर्नाटक पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को दी। बता दें कि चर्चित राउडी शीटर सुहास शेट्टी को गुरुवार देर रात बाजपे थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने मार डाला था। हत्या के बाद शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बंद का आह्वान किया, जिसके चलते मंगलूरू शहर में कई दुकानों को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील
मामले में गृह मंत्री परमेश्वर और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव शुक्रवार को ही मंगलुरू पहुंचे और पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल व डिप्टी कमिश्नर मुलई मुहिलन के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही मंत्री ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की हिंसा या अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Suhas Shetty Murder Case: मंगलूरू में सुहास शेट्टी की सरेआम हत्या के बाद तनाव; वारदात के बाद सियासत भी तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने मंगलुरु में कानून व्यवस्था का जायजा लिया 
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए परमेश्वर ने कहा कि शेट्टी की हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परमेश्वर और जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव शुक्रवार को मंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने मंगलुरु में कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल और उपायुक्त मुल्लई मुहिलान के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की। मंत्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और शांति की अपील किया। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि हिंसा और व्यवधान के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जल्द गठित होगा टास्क फोर्स
उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में सांप्रदायिकता विरोधी टास्क फोर्स का गठन करेगी |  इसे जल्द से जल्द लागू हो जाएगा। हम उन्हें स्थानीय पुलिस के समन्वय से स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अधिकार देंगे। इससे उम्मीद है कि दोनों जिलों में सभी सांप्रदायिक गतिविधियों पर नियंत्रण हो जाएगा।


आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे : सिद्धारमैया
घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। जहां सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि हम जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगें। पुलिस को इस मामले में हर संभव मदद दी जा रही है।
 
ये भी पढ़ें:-  
Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं को दिए अहम निर्देश

क्या है मामला
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात मंगलुरु शहर के बाजपे पुलिस स्टेशन की सीमा के पास एक अज्ञात समूह ने सुहास की हत्या कर दी थी। दरअसल, मंगलूरू के बाजपे इलाके के किन्निकांबला में रात करीब 8:27 बजे सुहास एक गाड़ी (KA-12-MB-3731)में अपने पांच दोस्तों के साथ घूम रहा था। तभी एक स्विफ्ट कार और पिकअप ट्रक में सवार 5-6 हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोका और सुहास को बाहर खींचा कर तेज धारदार हथियारों से हमला किया। उसे गंभीर हालत में एजे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed