फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   J P Nadda reviews TN BJP’s preparedness for 2026 Assembly poll News In Hindi

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं को दिए अहम निर्देश

Sat, 03 May 2025 01:11 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 03 May 2025 01:11 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चेन्नई में तमिलनाडु इकाई के साथ बैठक कर 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और चुनावी काम तुरंत शुरू करने को कहा। 

विज्ञापन
J P Nadda reviews TN BJP’s preparedness for 2026 Assembly poll News In Hindi
जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गलियारे में हलतेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज भी कर दी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को तमिलनाडु भाजरा के 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। साथ ही कहा कि चुनावी तैयारियों के साथ-साथ संगठनात्मक काम को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन

बता दें कि जेपी नड्डा और तमिलनाडु भाजपा नेताओं के साथ यह बैठक चेन्नई में हुई, जिसमें तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, राष्ट्रीय सह-प्रभारी पी सुधाकर रेड्डी, वरिष्ठ नेता एच राजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, और पूर्व राज्य अध्यक्ष डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के साथ बंद किया कारोबार, पड़ोसी देश से आने वाली सभी वस्तुओं पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

पी सेल्वम ने दी जानकारी
बैठक के बाद तमिलनाडु चुनाव में भाजपा की रणनीति को लेकर पार्टी नेता विनोज पी सेल्वम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में नैनार नागेंद्रन ने संकल्प लिया कि 2026 के चुनाव में सत्तारूढ़ (डीएमके) सरकार को सत्ता से हटाया जाएगा और विधानसभा में भाजपा की मौजूदगी को मजबूत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें:- Bengal: जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बंगाल-ओडिशा आमने-सामने, भाजपा बोली- ममता बनर्जी सोचती नहीं हैं

नड्डा ने सैव सिद्धांत सम्मेलन में लिया हिस्सा
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चेन्नई में धर्मापुरम अधीनम द्वारा आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय सैव सिद्धांत सम्मेलन में भी हिस्सा लेने पहुंचे थे, जो SRM इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित हो रहा है। जहां एसआरएम विश्वविद्यालय के संस्थापक चांसलर पारिवेन्द्रर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश पर आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायक शब्द हमें भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed