फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suhas Shetty Murder Case Mangaluru tension increased in the city News In Hindi

Suhas Shetty Murder Case: मंगलूरू में सुहास शेट्टी की सरेआम हत्या के बाद तनाव; वारदात के बाद सियासत भी तेज

Fri, 02 May 2025 02:24 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 02 May 2025 02:24 PM IST
सार

फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुहास शेट्टी की गुरुवार को कुछ हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद शहर में तनाव बढ़ गया। हालांकि मामले में पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Suhas Shetty Murder Case Mangaluru tension increased in the city News In Hindi
सुहास शेट्टी की हत्या - फोटो : @BJP4Karnataka

विस्तार

कर्नाटक के मंगलूरू में गुरुवार की रात बजरंग दल के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई, जिसके बाद शहर में तनाव बढ़ गया। बढ़ते तनाव को देखते हुए मंगलूरू पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। जगह-जगह चेकपोस्ट लगाए गए हैं। वहीं बाजपे पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। साथ ही पुलिस जांच कर रही है कि यह हत्या पुरानी दुश्मनी का नतीजा है या किसी हालिया घटना से जुड़ी हुई है, जैसे कि कुछ दिन पहले कुदुपु में केरल के एक मजदूर की मॉब लिंचिंग। बता दें कि सुहास शेट्टी एक रोडी शीटर था और 2022 में हुए चर्चित फाजिल मर्डर केस का मुख्य आरोपी भी था। 

विज्ञापन


कब और कैसे हुआ हमला, जानें
मंगलूरू के बाजपे इलाके के किन्निकांबला में रात करीब 8:27 बजे यह हमला हुआ। सुहास एक गाड़ी (KA-12-MB-3731) में अपने पांच साथियों संजय, प्रज्वल, अन्वित, लतीश और शशांक के साथ घूम रहा था। तभी एक स्विफ्ट कार और पिकअप ट्रक में सवार 5-6 हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोका, सुहास को बाहर खींचा और तेज़ धारदार हथियारों से हमला किया। उसे गंभीर हालत में एजे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi vs 'INDIA': 'आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डालने वाला', मंच पर विजयन-थरूर से बोले मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह पूरा हमला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गिरे सुहास पर हमलावर बार-बार हथियारों से वार कर रहे हैं, और वहां मौजूद लोग सिर्फ देख रहे हैं। वहीं मामले में वरिष्ठ अधिकारी ADGP आर. हितेंद्र ने कहा कि हमने व्यवस्था कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और हमारी टीमें उन्हें पकड़ने में जुटी हैं।



हत्याकांड मामले में सियासत भी
सुहास शेट्टी की हत्या के बाद राज्य में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू हो गई। जहां भाजपा ने इस घटना के पीछे जिहादी मानसिकता बताया है। भाजपा सांसद पीसी मोहन ने कहा कि यह हत्या जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा की गई और कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। वहीं गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि हम किसी को भी बख्शेंगे नहीं। चार टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: बिलावल ने आतंकी संगठनों से पाकिस्तान की साठगांठ कबूली; बोले- मुझे नहीं लगता कि यह किसी से छिपा हुआ

कौन था सुहास शेट्टी?
सुहास पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह 2022 में फाजिल की हत्या का आरोपी था। फाजिल की हत्या, भाजपा नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के बदले के रूप में की गई थी। पुलिस जांच में फाजिल की हत्या के पीछे  पीएफआई के लोगों की भूमिका पाई गई थी। अब सुहास की हत्या के बाद एक बार फिर तटीय कर्नाटक में तनाव का माहौल बन गया है। हालांकि पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed