फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka DSP Anupama Shenoy quits, threatens to expose CM and minister

इस्तीफा देने के बाद महिला डीएसपी ने मंत्री को दी सीडी टेप सार्वजनिक करने की धमकी

Thu, 09 Jun 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
Karnataka DSP Anupama Shenoy quits, threatens to expose CM and minister
मंत्री और सीएम के खिलाफ पू्र्व महिला डीएसपी ने खोला मोर्चा - फोटो : Facebook

अपने पद से चार दिन पहले ही इस्तीफा देनी वाली कर्नाटक की डीएसपी रैंक की महिला अधिकारी अनुपमा शिनॉय ने अब राज्य के श्रम मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बाबत एक नए अभियान की शुरुआत करते हुए पीटी परमेश्वर नाइक से जुड़े घोटालों की ऑडियो और वीडियो क्लिप जारी करने की भी बात कही है। उन्होंने यह इस्तीफा एक शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा उचित सहयोग नहीं मिल पाने के बाद दिया।

विज्ञापन


शिनॉय अपने काम के प्रति ईमानदार और ऊंचे मूल्यों की महिला अधिकारी के तौर पर जानी जाती हैं। 4 जून को फेसबुक के माध्यम से अपने इस्तीफे की बात कहने वाली शिनॉय कर्नाटक के बल्लारी जिले के अन्तर्गत कुडलिगी की डीएसपी थी। उनके इस्तीफे का कर्नाटक की जनता जमकर विरोध कर रही है जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जिले के पुलिस प्रमुख को उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अनुपमा ने पुलिस प्रमुख ओम प्रकाश को 4 जून को व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर राज्य सरकार के खिलाफ शराब माफियाओं का साथ देने व अन्य तरह के भ्रष्टाचारों में संलिप्तता के विरोध में मुहिम छेड़ दी है। बताया जाता है कि उन्होंने एक शराब ठेके के संचालक के खिलाफ अवैध निर्माण के करने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था लेकिन वह जैसे ही वहां से कुछ दूर गई स्थानीय पुलिस ने उस शराब व्यवसायी को छोड़ दिया था। प्रशासन के इसी रवैये से क्षुब्ध होकर शिनॉय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने झाड़ा पल्ला

Karnataka DSP Anupama Shenoy quits, threatens to expose CM and minister
कर्नाटक के श्रम मंत्री पीटी परमेश्वर नाइक - फोटो : Facebook

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने राज्य को 'कर्नाटक रम राज्य' की उपाधि दे दी। उन्होंने लिखा कि राज्य में शराब माफियाओं और स्थानीय प्रशासन के बीच दशकों से मिलीभगत का खेल चल रहा है। सोमवार 6 जून को उन्होंने सीधे तौर पर श्रम मंत्री पीटी परमेश्वर नाइक पर हमला करते हुए एक पोस्ट किया जिसमें उनसे पूछा, 'मैं पहले ही इस्तीफा दे दिया है। पीटी परमेश्वर नाइक, आप कब इस्तीफा दे रहे हैं?' गौरतलब है कि जनवरी में श्रम मंत्री का फोन होल्ड पर रख देने के कारण ही उनका तबादला कर दिया गया था जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थी।

फेसबुक पोस्ट में शिनॉय ने लिखा, 'इस्तीफा दे दिया और अब बेरोजगार हूं।' अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'सीडी बेके, ऑडियो बेके (क्या आप सीटी और ऑडियो चाहते हैं।)' इसके साथ ही सोशल मीडिया पर 
'परमेशी प्रेम प्रसंग भाग-1'(परमेशी की प्रेम कथा भाग-1) और 'वॉशिंद पाउडर निरमा भाग-2' ट्रेंड करने लगा। उसी दिन कन्नड़ में लिखे एक पोस्ट में लिखा गया, 'दर्शकों कृपया धीरज धरें। अगर सीडी अभी जारी कर दी गई तो इसका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसे आधी रात के बाद देखना चाहिए।' इसके अगले ही दिन उन्हीं के अकाउंट से जारी किए गए एक अन्य पोस्ट में लिखा गया, 'सीडी जारी करने की बात के लिए मेरी हत्या मत कर दिजिएगा। मैं भूत बनकर तुन्हें डराने के लिए आऊंगी।'

हालांकि, इस बाबत शिनॉय के कोई बात नहीं हो पाई है जिससे की इस पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके। वहीं श्रम मंत्री ने शिनॉय के इस्तीफे के तार उनसे जुड़े होने से इनकार करते हुए कहा, 'मैं किसी भी प्रकार से डीएसपी के ट्रांसफर से संबंधित नहीं हूं। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस्तीफा दिया है। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ कुछ पोस्ट साझा किये जा रहे हैं लेकिन उनकी उस अकाउंट की प्रामाणिका की अब पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसे कौन इस्तेमाल कर रहा है और ऐसा भी हो सकता है कि उसे हैक कर लिया गया हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed