फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka development model studied by economists universities worldwide says Governor

Karnataka: 'कर्नाटक के विकास पर दुनियाभर के अर्थशास्त्री अध्ययन कर रहे', संयुक्त सत्र में बोले राज्यपाल

Mon, 03 Mar 2025 02:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Mar 2025 02:17 PM IST
सार

विपक्षी पार्टियों भाजपा और जेडीएस ने राज्य सरकार पर राज्यपाल की शक्तियां करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने हाथों में प्लेकार्ड और बैनर लेकर विधान सौधा तक मार्च किया। 

विज्ञापन
Karnataka development model studied by economists universities worldwide says Governor
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा है कि राज्य के विकास के मॉडल का अध्ययन दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों और विश्वविद्यालयों द्वारा किया जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि कर्नाटक के विकास का मॉडल व्यक्ति आधारित है, जिसमें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रशासन पर फोकस किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि 'कर्नाटक में सरकार विकास के नए और अनोखे मॉडल को आकार दे रही है। कर्नाटक के विकास मॉडल का मतलब व्यक्ति आधारित अर्थव्यवस्था, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रशासन है। हरित ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण आदि भी उसमें शामिल हैं।'
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा- सरकार ने सभी आशंकाओं को गलत साबित किया
राज्यपाल ने कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने अपने मानवाधिकार संबंधी ब्लॉग में कर्नाटक के विकास मॉडल को 'अंधेरे में चमकता हुआ प्रकाश' और 'दुनिया के लिए ब्लूप्रिंट' करार दिया है। राज्यपाल ने सरकार की गारंटी योजनाओं का भी बचाव किया। दरअसल कर्नाटक सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि इन गारंटी योजनाओं के चलते राज्य की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। इस पर राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि 'राज्य सरकार ने इन सारी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है।'
विज्ञापन


राज्यपाल की शक्तियां करने के कदम के खिलाफ भाजपा-जेडीएस का प्रदर्शन
विपक्षी पार्टियों भाजपा और जेडीएस ने राज्य सरकार पर राज्यपाल की शक्तियां करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने हाथों में प्लेकार्ड और बैनर लेकर विधान सौधा तक मार्च किया। कर्नाटक विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और यह 21 मार्च तक जारी रहेगा। विपक्ष का आरोप है कि सरकार, राज्यपाल की विश्वविद्यालयों के कुलपति होने की शक्ति को छीनना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने आरोप लगाया कि संविधान में राज्यपाल को विशेष शक्तियां दी गई हैं। अब राज्य सरकार उन शक्तियों को छीनकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया था, जिसका भाजपा ने विरोध किया। इस विधेयक के तहत राज्यपाल की ग्रामीण विकास और पंचायती राज विश्वविद्यालयों में उप-कुलपति नियुक्ति करने की शक्ति को छीन लिया गया है। विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया। अब राज्यपाल ने भी इस विधेयक को वापस लौटा दिया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed