फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Councillor with BPL card loses post after court finds he has 500 kg jewellery

Karnataka: बीपीएल कार्डधारी को गंवाना पड़ा पार्षद का पद, हलफनामे में छिपाई 500 किलो जेवर की जानकारी

Fri, 09 Sep 2022 07:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 07:43 PM IST
सार

आरोप था कि रविशंकर ने चुनावी हलफनामे में इस तथ्य को छिपाया कि उन्हें आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया था। उनके खिलाफ यह भी आरोप लगाया गया था कि उनके पास 500 किलो सोना है और उन्हें किराए से 3.6 लाख रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
Karnataka: Councillor with BPL card loses post after court finds he has 500 kg jewellery
court Order

विस्तार

एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय के लिए जेडी (एस) पार्षद रविशंकर के चुनाव को अमान्य घोषित कर दिया है। कोर्ट ने पाया कि बीपीएल कार्ड होने के बावजूद रविशंकर ने हलफनामे में जानकारी नहीं दी थी कि उसके पास 500 किलो के गहने हैं। 
विज्ञापन


सीनियर सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट गीतांजलि जी ने सिरा नगर परिषद के वार्ड-9 के पार्षद रविशंकर को अपने चुनावी हलफनामे में तथ्यों को दबाने का दोषी पाया। 
विज्ञापन


चुनाव में पराजित कांग्रेस उम्मीदवार एम. कृष्णप्पा ने 30 दिसंबर 2021 को सिरा में नगर परिषद के चुनाव के बाद कोर्ट में याचिका दायर की थी। 

आरोप था कि रविशंकर ने चुनावी हलफनामे में इस तथ्य को छिपाया कि उन्हें आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया था। उनके खिलाफ यह भी आरोप लगाया गया था कि उनके पास 500 किलो सोना है और उन्हें किराए से 3.6 लाख रुपये मिले हैं जबकि उनके पास गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) का कार्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर ने कोर्ट से कहा कि वह पुराने आपराधिक मामलों के बारे में बताना भूल गए थे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास 499.5 किलो चांदी और सिर्फ 500 ग्राम सोना है। लेकिन उन्होंने हलफनामे में उनका एक साथ जिक्र नहीं किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed