फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Convent School Teacher Tells Students Mahabharat, Ramayan Imaginary

Karnataka: कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका ने छात्रों को महाभारत-रामायण को बताया काल्पनिक, हुई ये कार्रवाई

Tue, 13 Feb 2024 03:52 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 03:52 AM IST
सार

बच्चों के माता-पिता ने दावा किया कि शिक्षिका ने कक्षा 7 के छात्रों को सिखाया था कि भगवान राम एक पौराणिक कथा का हिस्सा थे। स्कूल ने पत्र जारी किया जिसमें लिखा था, 'सेंट गेरोसा स्कूल का इतिहास 60 साल पुराना है। आज तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन
Karnataka Convent School Teacher Tells Students Mahabharat, Ramayan Imaginary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कर्नाटक के मंगलुरु में एक स्कूल की एक शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने छात्रों को महाभारत और रामायण को काल्पनिक बताया। पूरा मामला सेंट गेरोसा इंग्लिश एचआर प्राइमरी स्कूल का है। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा विधायक वेद्यास कामथ द्वारा समर्थित समूह ने आरोप लगाया कि सेंट गेरोसा इंग्लिश एचआर प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षिका ने छात्रों को सिखाया कि महाभारत और रामायण काल्पनिक थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षिका ने पीएम मोदी के खिलाफ भी टिप्पणी की और उनके खिलाफ बोलते हुए 2002 के गोधरा दंगों और बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


समूह ने एक शिकायत में कहा, वह 'बच्चों के मन में नफरत की भावना पैदा करने की कोशिश कर रही थीं'। उन्होंने शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन किया और आज बीजेपी विधायक भी उनके साथ शामिल हो गए और शिक्षिका को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा, 'यदि आप इस प्रकार की शिक्षिका का समर्थन करने जा रहे हैं, तो आपके नैतिक दिशा-निर्देश का क्या हुआ है? आप उस शिक्षिका को क्यों रख रहे हैं? जिस यीशु की आप पूजा करते हैं वह शांति की कामना करता है। आपकी बहनें हमारे हिंदू बच्चों से बिंदी न रखने, फूल या पायल न पहनने के लिए कह रही हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान राम पर दूध डालना बर्बादी है। अगर कोई आपकी श्रद्धा का अपमान करता है, तो आप चुप नहीं रहेंगे'।

शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर नहीं की गई दर्ज 
इधर, बच्चों के माता-पिता ने दावा किया कि शिक्षिका ने कक्षा 7 के छात्रों को सिखाया था कि भगवान राम एक पौराणिक कथा का हिस्सा थे। हालांकि, सार्वजनिक निर्देश उप निदेशक (डीडीपीआई) मामले की जांच कर रहे हैं। स्कूल ने कथित टिप्पणी पर शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। 


स्कूल ने पत्र जारी किया जिसमें लिखा था, 'सेंट गेरोसा स्कूल का इतिहास 60 साल पुराना है। आज तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने हमारे बीच एक अस्थायी अविश्वास पैदा कर दिया है और हमारा कदम आपके सहयोग से इस विश्वास को फिर से बनाने में मदद करेगा। हम सभी छात्रों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे'। फिलहाल, शिक्षिका के खिलाफ कोई एफआईआईआर दर्ज नहीं की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed