{"_id":"6423ac97932f600dff061426","slug":"karnataka-congress-president-seen-blowing-500-500-notes-in-praja-dhvani-yatra-see-viral-video-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: प्रजा ध्वनि यात्रा में 500-500 के नोट उड़ाते दिखे कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष, देखें वायरल VIDEO","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: प्रजा ध्वनि यात्रा में 500-500 के नोट उड़ाते दिखे कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष, देखें वायरल VIDEO
Wed, 29 Mar 2023 08:42 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:42 AM IST
सार
, डीके शिवकुमार मंगलवार को मांड्या में एक रैली के दौरान लोगों पर 500-500 रुपए के नोट उड़ाते दिखे। वह यहां श्रीरंगापट्ना में कांग्रेस की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
नोट उड़ाते डीके शिवकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीके शिवकुमार मंगलवार को मांड्या में एक रैली के दौरान लोगों पर 500-500 रुपए के नोट उड़ाते दिखे। वह यहां श्रीरंगापट्ना में कांग्रेस की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने बेविनाहल्ली में बस के ऊपर से कलाकारों पर पैसे बरसाए।
पहले भी विवादित रह चुके हैं शिवकुमार
डीके शिवकुमार इसके पहले भी काफी विवादित रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने राज्य के डीजीपी प्रवीण सूद को नालायक कहा था। दावा किया था कि प्रवीण राज्य की भाजपा सरकार का बचाव कर रहे हैं और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं। शिवकुमार ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता ने प्रवीण पर नन्जे गौड़ा और उरी गौड़ा के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने की अनुमति देने का आरोप लगाया था। हिन्दू कार्यकर्ताओं के मुताबिक, नन्जे और उरी ने मैसूरु के शासक टीपू सुल्तान की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Karnataka Congress Chief DK Shivakumar was seen throwing Rs 500 currency notes on the artists near Bevinahalli in Mandya district during the ‘Praja Dhwani Yatra’ organized by Congress in Srirangapatna. (28.03) pic.twitter.com/aF2Lf0pksi
— ANI (@ANI) March 29, 2023