{"_id":"63681d27c6307b57303bb448","slug":"karnataka-congress-president-dk-shivakumar-will-not-appear-before-ed-today-in-national-herald-case-update-new","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Herald Case: डीके शिवकुमार आज नहीं होंगे ईडी के सामने पेश, जन्मदिन कार्यक्रम का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
National Herald Case: डीके शिवकुमार आज नहीं होंगे ईडी के सामने पेश, जन्मदिन कार्यक्रम का दिया हवाला
Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
सार
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी कार्यकर्ता के जन्मदिन के कार्यक्रम की वजह से ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। इस मामले में ईडी ने सात अक्तूबर को भी शिवकुमार और उनके सांसद भाई का बयान दर्ज किया था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में डीके शिवकुमार और उनके सांसद भाई डीके सुरेश को भी तलब किया है।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि सात नवंबर को ईडी के सामने पेश नहीं हो पाऊंगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ता के जन्मदिन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले शनिवार को उन्होंने कहा कि वह फैसला करेंगे कि जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे या नहीं क्योंकि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। इस मामले में ईडी ने सात अक्तूबर को भी शिवकुमार और उनके सांसद भाई डीके सुरेश के नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज किया था।
दिल्ली हाईकोर्ट ने दी थी जमानत
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले कुछ महीनों में ईडी ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और पवन बंसल जैसे लोगों से पूछताछ की है। शिवकुमार को तीन सितंबर 2019 को एक मामले में कई दौर की पूछताछ के बाद एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसी साल अक्तूबर में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
आयकर विभाग द्वारा दायर आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद किया गया था मामला दर्ज
इस साल मई में एजेंसी ने इस मामले में उसके और उससे जुड़े कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कथित कर चोरी और करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के आरोप में बेंगलुरु की एक विशेष कोर्ट के समक्ष 2018 में उनके खिलाफ आयकर विभाग द्वारा दायर आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया गया था।