फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka : Congress MLA DK Shivakumar filed defamation case against BJP leader BP Yatnal

कर्नाटक : कांग्रेस नेता ने भाजपा विधायक के खिलाफ दायर किया 204 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

Sun, 04 Aug 2019 07:17 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 04 Aug 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Karnataka : Congress MLA DK Shivakumar filed defamation case against BJP leader BP Yatnal
डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ ‘झूठे और आधारहीन’ आरोपों को लेकर 204 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। शिवकुमार ने कहा कि यतनाल ने ये आरोप एक महीने पहले लगाए थे। 

विज्ञापन


शिवकुमार ने बयान जारी कर कहा कि यतनाल ने विजयपुरा में 23 जून को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि वह (शिवकुमार) भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों पर यह सुनिश्चित करने के लिए दबाव डाल रहे हैं कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय उनके खिलाफ मामले को आगे नहीं बढ़ाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यतनाल ने यह भी कहा था कि अगर ये मामले छोड़ दिए जाएं तो उन्होंने (शिवकुमार) वादा किया है कि वह कर्नाटक में भाजपा सरकार के गठन पर तटस्थ रहेंगे। शिवकुमार ने कहा, ‘यतनाल ने जो बयान दिए हैं वह आधारहीन, गैरजिम्मेदाराना, झूठे और अप्रासंगिक हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी बयानबाजी उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने की मंशा से की गई थी और इसने पार्टी और सार्वजनिक स्तर पर उनकी निष्ठा, ईमानदारी और छवि पर बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। शिवकुमार ने कहा, ‘इससे मेरी प्रतिष्ठा, छवि और पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा को नुकसान पहुंचा है।’

उन्होंने बताया, ‘इन बेबुनियाद बयानों से मेरी छवि गठबंधन सरकार को अस्थिर करने और उनका विरोध करने वाले एक व्यक्ति के रूप में बन गई।’ कांग्रेस नेता ने अदालत से आग्रह किया कि वह यतनाल को भविष्य में निंदात्मक बयान देने से रोकें। 


भाजपा विधायक के खिलाफ यह मामला 30 जुलाई को रामनगर जिले के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर किया गया है। मामले की सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख मुकर्रर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed