फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Son Yathindra Siddaramaiah says be wary of parties that politicize religion

Karnataka: यतींद्र सिद्धारमैया बोले- पाकिस्तान-अफगानिस्तान के हश्र से सीखना जरूरी, धर्म का राजनीतिकरण खतरनाक

Wed, 03 Jan 2024 11:15 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:15 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने देश में सेकुलरिज्म को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने धर्म के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर आगाह भी किया है। यतींद्र ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हश्र से सीखने की बात भी कही।

विज्ञापन
Karnataka CM Son Yathindra Siddaramaiah says  be wary of parties that politicize religion
यतींद्र सिद्धारमैया (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने दावणगेरे में एक रैली के दौरान कहा, धर्म का राजनीतिकरण बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों के हश्र से सीखने की जरूरत है। 
विज्ञापन


भारत में धर्मनिरपेक्षता का विचार खतरे में
कांग्रेस नेता और सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने राजनीति में धर्म का धड़ल्ले से हो रहे इस्तेमाल को लेकर आगाह किया। यतींद्र कहा कि अगर देश धर्मनिरपेक्षता को छोड़कर धर्म के पीछे दौड़ना शुरू करेगा तो इसका विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज धर्मनिरपेक्षता का विचार खतरे में है। हमें ऐसी पार्टियों से सावधान रहना चाहिए जो धर्म का राजनीतिकरण करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने क ताक में भाजपा
यतींद्र ने कहा, धर्म के नाम पर तानाशाही ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को दिवालिया बना दिया है। भाजपा के सहयोगी संगठन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने क ताक में हैं। यदि ऐसा होने दिया गया तो हमारा देश भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed