फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah holds protest against Central government for injustice in release of drought relief

Karnataka Drought: धरने पर CM सिद्धारमैया, केंद्र पर आरोप- सूखा राहत कोष से मदद में केंद्र कर रहा 'अन्याय'

Sun, 28 Apr 2024 04:47 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 04:47 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सूखा राहत राशि जारी करने में कर्नाटक के साथ अन्याय किया है। सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद केंद्र सरकार ने केवल 3454 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah holds protest against Central government for injustice in release of drought relief
सीएम सिद्धारमैया (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सूखा राहत राशि जारी करने में कर्नाटक के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद केंद्र सरकार ने केवल 3454 करोड़ रुपए जारी किए हैं। जबकि, कर्नाटक सरकार ने केंद्र से सूखा राहत के लिए 18171 करोड़ के मुआवजे की मांग की थी।  

विज्ञापन

सीएम सिद्धारमैया रविवार को विधानमंडल और सचिवालय के पास स्थित विधान सौदा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कई मंत्री-विधायक भी उनके साथ रहे। खालीपन और धोखे का प्रतीक गोल पानी का बर्तन 'चोम्बू' हाथ में लेकर नेताओं ने केंद्र पर कर्नाटक के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सूखे का सामना करने के लिए केंद्र सरकार ने पर्याप्त राहत राशि जारी नहीं की है। कर्नाटक सरकार ने राज्य के कुल 236 तालुकों में से 226 को सूखाग्रस्त घोषित किया है। इससे 48 लाख हेक्टेयर भूमि में फसल का नुकसान हुआ है।  

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मुताबिक, उन्होंने सूखा राहत के लिए केंद्र सरकार से 18171 करोड़ रुपए की मांग की थी। जब केंद्र ने राहत नहीं दी तो राज्य ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने केवल 3454 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य की मांग का एक चौथाई भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed