फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah difficulties increased due to guarantee card petition in HC to cancel legislature

Karnataka: गारंटी कार्ड की वजह से सीएम सिद्धारमैया की बढ़ीं मुश्किलें, विधायकी रद्द करने के लिए HC में याचिका

Sat, 22 Jul 2023 02:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 22 Jul 2023 02:28 AM IST
सार

कर्नाटक के वरुणा विधानसभा सीट के रहने वाले केएम शंकर ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ अपील की है। युवक ने शुक्रवार को आरोप लगाते हए कहा कि कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त सुविधाओं का वादा किया था।

विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah difficulties increased due to guarantee card petition in HC to cancel legislature
Karnataka High Court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक व्यक्ति ने याचिका दर्ज की। युवक ने उच्च न्यायालय से मांग की है कि सीएम सिद्धारमैया का निर्वाचन रद्द किया जाए।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने स्थगित किया चुनाव 
कर्नाटक के वरुणा विधानसभा सीट के रहने वाले केएम शंकर ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ अपील की है। युवक ने शुक्रवार को आरोप लगाते हए कहा कि कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त सुविधाओं का वादा किया था। मामले में हाईकोर्ट ने आपत्तियों को सुधारने का निर्देश देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को की जाएगी। 

विज्ञापन

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन
युवक ने कहा कि पांच गारंटी योजनाओं की वजह से कांग्रेस को बहुमत मिलने मदद हुई। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने गारंटी कार्ड का वितरण किया, जिससे मतदाता आकर्षित हुआ। कांग्रेस का कहना था कि अगर सरकार बनती है तो इन गारंटियों को पूरा किया जाएगा। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (1) के तहत युवक ने सिद्धारमैया को याचिका में चुनौती दी है। अधिनियम लालच देने पर रोक लगाता है। याचिका में आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने गारंटी कार्ड बांटकर मतदाताओं को लुभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं कांग्रेस की 5 गारंटी 
  1. हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली. 
  2. ग्रैजुएट बेरोजगार को 3 हजार रुपये मासिक भत्ता और डिप्लोमा होल्डर्स छात्रों को डेढ़ हजार रुपये मासिक भत्ता. 
  3. गृह लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को दो हजार रुपये मासिक भत्ता.
  4. हर गरीब व्यक्ति को 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज. 
  5. हर महिला को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed