{"_id":"6897519b737970b597055f20","slug":"karnataka-cm-siddaramaiah-big-decision-rahul-gandhi-election-fraud-allegation-orders-legal-action-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: राहुल गांधी के चुनावी धांधली वाले आरोप पर CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला, दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: राहुल गांधी के चुनावी धांधली वाले आरोप पर CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला, दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश
Sat, 09 Aug 2025 07:18 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:18 PM IST
सार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2024 लोकसभा चुनाव में कथित धांधली के आरोपों पर कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है। राहुल गांधी के सुझाव के बाद कानूनी विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने ईवीएम और मतदाता सूची में गड़बड़ी का दावा किया।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कथित धांधली के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कानूनी विभाग को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में कार्रवाई की संभावनाओं की जांच करें और जल्द रिपोर्ट दें। यह कदम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुझाव के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने बंगलूरू सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित धांधली की जांच की मांग की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कानूनी सलाहकार और एडवोकेट जनरल को भी तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि एक ही कमरे में 80 लोग रहते थे और सभी ने वोट डाले। उन्होंने दावा किया कि यह जानकारी चुनाव आयोग के पास पहले से मौजूद है और उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने सवाल उठाए हैं।
भाजपा के आरोपों पर पलटवार
भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कांग्रेस सरकार के नियंत्रण में थे। इस पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि अधिकारी राज्य सरकार के हो सकते हैं, लेकिन चुनाव की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है। सिद्धारमैया ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने गलती की है, इसलिए वे झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'अगर चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं तो लोकसभा से इस्तीफा दें..', भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार
चुनाव नतीजों पर सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के आंतरिक सर्वे के मुताबिक, पार्टी को कर्नाटक में 28 में से 16 सीटें जीतनी थीं, लेकिन नतीजों में केवल 9 सीटें मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम और मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई।
ये भी पढ़ें- 'कब्जा करने वालों को तोहफे में नहीं देंगे जमीन...', ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले बोले जेलेंस्की
तत्काल कार्रवाई का आश्वासन
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह कार्रवाई बंगलूरू नगर निगम चुनाव से पहले होगी, तो उन्होंने कहा कि जांच और कार्रवाई तुरंत की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि चुनाव में धांधली और हेराफेरी लंबे समय से हो रही है और अब इसे कानूनी रूप से चुनौती दी जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन