{"_id":"5ecdf9f3df1ff97a1b76b5cb","slug":"karnataka-cm-bs-yediyurappa-says-we-are-going-to-open-temples-mosques-and-churches-in-the-state-after-31-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम येदियुरप्पा ने कहा, कनार्टक में मंदिरों के साथ एक जून से खुल सकते हैं मस्जिद और गिरजाघर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम येदियुरप्पा ने कहा, कनार्टक में मंदिरों के साथ एक जून से खुल सकते हैं मस्जिद और गिरजाघर
Wed, 27 May 2020 10:56 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 27 May 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि एक जून से मंदिरों के साथ मस्जिद और गिरजाघर भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जा सकते हैं और सरकार को इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होटलों को दोबारा खोले जाने के संबंध में भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि एक जून से मंदिर खोल दिए जाएंगे। होटलों और अन्य स्थानों को खोलने के संबंध में हमें दिल्ली में प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी होगी। इस संबंध में मैंने पत्र लिखा है, उम्मीद है कि हमें अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जब हम कहते हैं कि मंदिर खोले जाएंगे तो गिरजाघर और मस्जिदें भी खुलने चाहिए, उन पर कोई पाबंदी नहीं होगीं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कानून सब के लिए समान है .... लेकिन इन सब के लिए केंद्र सरकार की अनुमति की आवश्यकता है। हम इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के साथ जीना शुरू करना होगा और इसके लिए कदम उठाने की जरूरत है। येदियुरप्पा का यह बयान मंदिरों को खोलने और मस्जिदों और गिरजाघरों के बारे में कोई उल्लेख नहीं होने पर कुछ वर्गों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में था।
हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ प्रबंधन (मुजराई) मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा था कि राज्य में दो महीने से अधिक समय से मंदिर बंद चल रहे हैं और उन्हें एक जून से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि मंदिरों को खोलने का निर्णय लॉकडाउन पर केंद्र के दिशानिर्देशों पर आधारित होगा। मॉल और सिनेमाघर खोलने के संबंध में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र की अनुमति पर निर्भर करेगा मैं कोई निर्णय नहीं ले सकता।