फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Basavaraj Bommai proposes institution similar to PMs Museum in Delhi for Karnataka CMs

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों के लिए भी दिल्ली में PM संग्रहालय जैसी बने कोई संस्था, बोम्मई का प्रस्ताव

Sat, 25 Feb 2023 03:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 25 Feb 2023 03:13 PM IST
सार

सीएम बोम्मई ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी को उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने कर्नाटक का निर्माण किया। उनके बलिदान, दूरदर्शिता, आदर्शों और सिद्धांतों ने सुनिश्चित किया है कि आज ये राज्य इस शानदार स्थिति में खड़ा है।

विज्ञापन
Karnataka CM Basavaraj Bommai proposes institution similar to PMs Museum in Delhi for Karnataka CMs
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय की तर्ज पर कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों के लिए संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा संग्रहालय जो राज्य के एकीकरण के लिए संघर्ष में सभी मुख्यमंत्रियों के योगदानों का प्रतिनिधित्व करता हो। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस समय यह केवल एक विचार है हालांकि आगे इस संबंध में सभी संबंधित व्यक्तियों के साथ चर्चा करने के बाद एक कार्यक्रम तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन


सीएम बोम्मई शनिवार को विधान सौधा में मैसूर राज्य (अब कर्नाटक) के पहले मुख्यमंत्री के सी रेड्डी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी भावी पीढ़ी को उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने कर्नाटक का निर्माण किया। उनके बलिदान, दूरदर्शिता, आदर्शों और सिद्धांतों ने सुनिश्चित किया है कि आज ये राज्य खड़ा है। इसलिए, उन्हें और उनके कार्यों को याद रखना और भावी पीढ़ी को इसकी जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन


सीएम बोम्मई ने आगे कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान के संबंध में पर्याप्त साहित्य पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन मुझे लगता है कि एक ऐसे संग्रहालय की आवश्यकता है जो लोगों की मानसिकता और उस समय मौजूद स्थिति का प्रतिनिधित्व करे जब कर्नाटक राज्य बना। भावी पीढ़ी यह जाने कि कैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग एक साथ आए, जिससे कर्नाटक एकीकरण के लिए लड़ाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के बारे में बताते हुए कहा कि  के सी रेड्डी अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। राज्य सरकार रेड्डी के गृहनगर कोलार में उनका स्मारक बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। इस दौरान वर्तमान सीएम बोम्मई ने राज्य के पहले सीएम द्वारा किए गए कामों और उनके निजी जीवन के बारे में और कर्नाटक के लिए उनके योगदान को याद किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed