{"_id":"6576cfc170e3d31b140d334a","slug":"karnataka-chief-minister-siddaramaiah-attacks-two-parties-said-bjp-jds-are-struggling-like-fish-out-of-water-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'BJP और JDS की हालत बिना पानी की मछली की तरह', कांग्रेस सरकार गिरने के दावे पर कर्नाटक CM का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'BJP और JDS की हालत बिना पानी की मछली की तरह', कांग्रेस सरकार गिरने के दावे पर कर्नाटक CM का पलटवार
Mon, 11 Dec 2023 02:31 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:31 PM IST
सार
जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष कुमारस्वामी ने रविवार को दावा किया था कि कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्हें नहीं पता कि यह सरकार कब गिर जाएगी। इस पर अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी के 'कर्नाटक में सरकार कभी भी गिर सकती है' वाले बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि भाजपा और जेडीएस उनकी सरकार के गिरने को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है, भाजपा और जेडीएस ने 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस से लड़ने के लिए कर्नाटक में गठबंधन कर लिया है।
सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा और जेडीएस बिना पानी के मछली जैसे परेशान होती है, वैसे ही संघर्ष कर रहे हैं। सीएम ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा और जेडीएस को गलतफहमी हैं। इसका क्या ही किया जा सकता है?
विज्ञापन
यह है मामला
गौरतलब है, जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष कुमारस्वामी ने रविवार को दावा किया था कि सत्तारूढ़ कांग्रेस का एक मंत्री भाजपा में शामिल हो सकता है। कुमारस्वामी ने कहा था कि केंद्र द्वारा शुरू की गई कानूनी परेशानियों से बचने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक प्रभावशाली मंत्री भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि मंत्री ‘50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह भाजपा के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। जेडीएस नेता ने पत्रकारों से कहा था कि कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्हें नहीं पता कि यह सरकार कब गिर जाएगी। एक मंत्री अपने खिलाफ दर्ज मामलों से बचने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
जेडीएस का कोई अस्तित्व नहीं बचा
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि चुनाव के बाद कर्नाटक में जेडीएस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। अस्तित्व बचाने के लिए पार्टी संघर्ष कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि बीआरएस ने भाजपा के साथ गठबंधन किया। एक पार्टी के रूप में बने रहें इसे सुनिश्चित करने के लिए जो कर सकते हैं वह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का सफाया होने की बात भूल जाइए। चुनाव से पहले न तो जेडीएस और न ही भाजपा रहेगी।