फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: CBI raids underway at the premises of Karnataka Congress chief DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, 57 लाख नकद बरामद

Mon, 05 Oct 2020 08:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 05 Oct 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: CBI raids underway at the premises of Karnataka Congress chief DK Shivakumar
डीके शिवकुमार - फोटो : एएनआई

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश के बंगलूरू स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने सोमवार को 14 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई के मुताबिक इस दौरान 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई। भ्रष्टाचार के मामले में की गई इस कार्रवाई में करीब 57 लाख रुपये जब्त किए हैं। इसके अलावा एजेंसी को कई दस्तावेज भी मिले हैं। सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री के खिलाफ 74.93 करोड़ की बेनामी संपत्ति को लेकर मामला दर्ज किया है। इसी के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


वहीं इस मामले पर अब डीके शिवकुमार ने कहा है कि मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है, मैं राज्य का एकमात्र राजनेता नहीं हूं। यह निश्चित रूप से एक राजनीतिक साजिश है। वे मुझे बढ़ते हुए नहीं देख पा रहे हैं। मैं सिस्टम का सहयोग करना चाहता हूं लेकिन वे मुझे परेशान करना चाहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की टीम द्वारा सोमवार को शिवकुमार और उनके भाई सुरेश के 15 से अधिक ठिकानों पर 60 अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई। इसमें शिवकुमार का पूर्व निवास डोड्डालहल्ली, कनकपुरा और सदाशिव नगर भी शामिल हैं।   
 
सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई  सुबह 6 बजे कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र के डोड्डालहल्ली गांव में स्थित उनके निवास पर शुरू हुई, जहां से शिवकुमार विधायक हैं। डीके सुरेश बंगलूरू ग्रामीण से सांसद हैं। जिन आवासों पर छापे मारे जा रहे हैं, उनमें से एक शिवकुमार के करीबी इकबाल हुसैन का है।

सीबीआई ने कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे डीके शिवकुमार और अन्य लोगों के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति के अधिग्रहण के आरोप में मामला दर्ज किया है। सीबीआई की टीम कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

डीके शिवकुमार की मां गोवरम्मा का कहना है कि सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय मेरे बेटे से प्यार करते हैं, इसीलिए वे बार-बार आते हैं। उन्हें जो कुछ भी चाहिए, उन्हें खोजने और लेने दें। उन्हें कुछ नहीं मिला है। उन्हें मेरे बेटे को गिरफ्तार करने दो। 

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी और येदियुरप्पा की जोड़ी डराने-धमकाने का खेल अपनी कठपुतली सीबीआई के द्वारा डीके शिवकुमार के यहां छापेमारी करवाकर कर रही है, लेकिन ये हमें नहीं रोक सकता है। सीबीआई को येदियुरप्पा सरकार में भ्रष्टाचार की परतों का पता लगाना चाहिए। लेकिन, 'रेड राज' उनकी एकमात्र 'कपटपूर्ण चाल' है!'

उन्होंने कहा, 'मोदी और येदियुरप्पा सरकार और भाजपा के फ्रंटल संगठनों यानी सीबीआई-ईडी-इनकम टैक्स को पता है कि इस तरह के कुटिल प्रयासों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को न तो डराया जा सकता है और न ही झुकाया जा सकता है। हम लोगों के लिए लड़ने का संकल्प लेते हैं।' 
 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया द्वारा सीबीआई छापे की निंदा की गई। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा ने हमेशा से ही प्रतिशोधी राजनीति में लिप्त होने और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की है। डीके शिवकुमार के घर पर सीबीआई का नवीनतम छापा उपचुनावों के लिए हमारी तैयारी को पटरी से उतारने का एक और प्रयास है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed