{"_id":"5faa7be54c560f30631f08e6","slug":"karnataka-by-election-bjp-candidate-n-munirathna-wins-rr-nagar-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की
Tue, 10 Nov 2020 05:09 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 10 Nov 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक उपचुनाव
- फोटो : self
कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया। पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर सी एम राजेश गौड़ा ने 12,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
सिरा सीट पर भाजपा के गौड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार टी बी जयचंद्र को हराया। अधिकारियों ने बताया कि राजराजेश्वर सीट पर भाजपा के एन मुनिरत्न को जीत मिली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुसुम एच को हराया।
विज्ञापन
मुनिरत्न ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्हें अयोग्य करार दिए जाने पर इस सीट पर उपचुनाव हुए। मुनिरत्न पिछले साल वह भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2013 से इस सीट पर मुनिरत्न की यह तीसरी जबकि भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पहली जीत है।
विज्ञापन