फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BR Patil wrote letter to cm siddaramaiah

Karnataka: बीआर पाटिल ने की अपने ऊपर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग, CM ने मिलने के लिए बुलाया

Wed, 29 Nov 2023 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 29 Nov 2023 02:18 PM IST
सार

मंगलवार को बीआर पाटिल सिद्धारमैया को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोप साबित होने पर वह इस्तीफा भी देंगे।

विज्ञापन
Karnataka BR Patil wrote letter to cm siddaramaiah
BR Patil - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता और विधायक बीआर पाटिल ने कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरेगौड़ा द्वारा अपने ऊपर लगाए गए भ्रष्ट्राचार के आरोप की जांच की मांग की है। इसपर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम सिद्धरमैया ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ नेता से इस मुद्दे पर बात की है।
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कहा, 'मैंने आज बीआर पाटिल से बात की। मैं कल उनसे मिलने की कोशिश की थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। हमने आज सुबह बात की। मैंने उन्हें मुझसे मिलने लिए आमंत्रित किया, जिससे कि हम इस मुद्दे पर बात कर सके।' 
विज्ञापन


पाटिल ने लिखी सिद्धारमैया को चिट्ठी 
मंगलवार को बीआर पाटिल सिद्धारमैया को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोप साबित होने पर वह इस्तीफा भी देंगे। बीआर पाटिल ने कहा कि जबतक केआरडीएल का काम पूरा नहीं हो जाता वह सत्र में उपस्थित नहीं होंगे। सीएम को चिट्ठी लिखने के बाद वह बंगलूरू से कालबुर्गी लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल ने कहा, 'पिछले सत्र में केआरडीएल के कार्यों में देरी और अधूरे काम पर सवाल उठाए जाने के बाद इस मुद्दे पर सत्र का ध्यान आकर्षित किया गया। इस पर राजस्व मंत्री कृष्ण बायरेगौड़ा ने ऐसा जवाब दिया, जिससे मुझ पर आरोप लग गया। मैंने इसके बाद विरोध किया, लेकिन कोई भी मेरे समर्थन में नहीं आया। बैठक में केवल इंडिया गठबंधन के विधायक यशवंतराय पाटिल मेरे समर्थन में खड़े हुए।'

उन्होंने आगे कहा, 'बायरेगौड़ा द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच होनी चाहिए। मैं आत्मसम्मान के साथ जीता हूं। अगर जांच में कुछ साबित नहीं होता है तो वह नहीं बचेगा।' 


इस मामले पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार मामले की जांच की तैयारी कर रही है। साल 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले पाटिल के निर्वाचन क्षेत्र में कुछ काम कर्नाटक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड को सौंपा गया था। टेंडर जारी करने से बचने के लिए परियोजना को के आरआईडीएल को सौंपी गया। हालांकि, अबतक काम पूरा नहीं हुआ है और काम की गुणवता भी खराब है। पाटिल ने इस मुद्दे को पिछले विधानसभा सत्र में उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed