Bengaluru Bomb Blast: 'कैफे में रखा गया था बैग, जिसके बाद हुआ धमाका', बंगलूरू ब्लास्ट पर बोले सीएम सिद्धारमैया
Karnataka Bomb Blast: कर्नाटक स्थित रामेश्वर कैफे धमाके को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धमाका एलपीजी सिलेण्डर का नहीं बल्कि आईईडी ब्लास्ट है। दूसरी ओर, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रामेश्वरम कैफे धमाके पर कहा कि मालिक ने बताया कि परिसर में एक बैग रखा गया, जिसके कुछ देर बाद अचानक विस्फोट हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VIDEO | Explosion at Rameshwaram Cafe in Bengaluru captured in the CCTV installed in the eatery.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2024
At least five persons were injured in a fire caused by a suspected LPG cylinder blast at the popular city eatery earlier today.
(Source: Third Party)
(Disclaimer: Disturbing… pic.twitter.com/Wl6GRwsOWo
कैफे में बैग छोड़ा गया, जिसके बाद धमाका हुआ- सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके पर कहा कि घटना के कारण और प्रकृति का पता लगाने की लिए जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि दोपहर 12 बजे अज्ञात व्यक्ति ने कैफे में एक बैग रखा गया, जिसके बाद धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि सीसीसटीवी और अन्य चीजों की जांच की जा रही है। हमें बैग रखने के बारे में पता चला है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कैशियर से पूछताछ की जा रही है क्योंकि व्यक्ति ने टोकर लेकर कैफे में खाना खाया, उसके बाद वहीं अपना बैग छोड़कर चला गया था।
Explosion at Bengaluru's Rameshwaram Cafe caught on CCTV camera
(Video source: Police) pic.twitter.com/lhMtK3rsOs— ANI (@ANI) March 1, 2024
धमाके के बाद से उठने लगी आग की लपटे- सुरक्षा गार्ड
रामेश्वरम कैफे में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं कैफे के बाहर ही खड़ा था। उस वक्त कैफे में बड़ी संख्या में कई ग्राहक बैठे थे। इस दौरान एक तेज धमाके की आवाज आई, उस वक्त समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हुआ। धमाका के बाद आग की लपटे उठने लगी, जिसके चलते वहां मौजूद कई लोग घायल हो गए।
कैफे में संंदिग्ध बैग छोड़ा गया था- तेजस्वी सूर्या
कैफे में धमाके की घटना के बाद से ही सूबे की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दल भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस बीच, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रामेश्वरम कैफे धमाके पर कहा कि मालिक ने उन्हें बताया कि परिसर में अज्ञात ग्राहक ने एक बैग रखा, जिसके कुछ देर बाद अचानक विस्फोट हुआ। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बंगलूरू की जनता सीएम सिद्धारमैया से जवाब मांग रही है।
Just spoke to Rameshwaram Café founder Sri Nagaraj about the blast in his restaurant.
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) March 1, 2024
He informed me that the blast occurred because of a bag that was left by a customer and not any cylinder explosion. One of their employees is injured.
It’s seems to be a clear case of bomb…
प्रशासन से कड़ी जांच की आग्रह- पीसी मोहन
भाजपा सांसद पीसी मोहन ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन से कड़ी जांच का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए पीसी मोहन ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद से ही चिन्तित हूं। घायल व्यक्तियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं सूबे के अधिकारियों से गुजारिश करूंगा कि वे मामले की गहन जांच करें और राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। विस्फोट के बाद कैफे के फर्श पर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। फॉरेसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर मौजूद है जो घटना स्थल पर सबूतों को जुड़ा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।