फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP targets Congress, says- women safety isn't their priority, they do vote bank politics

Karnataka: पार्षद की बेटी की हत्या के मामले पर बीजेपी ने लगाया आरोप, कहा- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस

Sat, 20 Apr 2024 06:49 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 20 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने इस बात पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के पिता के कहने के बाद कि यह मामला लव जिहाद का है, कांग्रेस पार्टी हमलावर का बचाने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही इसको प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं।

विज्ञापन
Karnataka: BJP targets Congress, says- women safety isn't their priority, they do vote bank politics
विनोद तावड़े - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहले चरण का मतदान होने के बाद एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। हाल ही में कर्नाटक में कॉलेज परिसर में लड़की की हत्या के मामले में कांग्रेस को जनता को गुमराह करने का आरोप भाजपा द्वारा लगाया गया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को कभी प्राथमिकता ही नहीं दी।
विज्ञापन


गुरूवार को कर्नाटक में हुई नेहा हिमेरठ की हत्या की घटना पर सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस पार्षद निरंजन हिमेरथ की बेटी नेहा हिमेरथ की कॉलेज परिसर में फैयाज ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। 23 वर्षीय फैयाज का कहना है कि नेहा और उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं नेहा के पिता निरंजन का कहना है कि यह लव जिहाद के कारण हुआ है। निरंजन हिमेरथ का कहना है कि देश में लव जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो कि सही नहीं हैं। वे कहते हैं कि युवा इस तरह की मानसिकता चिंता का विषय है, युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने इस बात पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के पिता के कहने के बाद कि यह मामला लव जिहाद का है, कांग्रेस पार्टी हमलावर का बचाने में लगी हुई है। खुद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही इसको प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। प्रेम प्रसंग बताकर वे जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए, चाहे वह किसी ही धर्म के क्यों न हों। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति ही करती है।महिला सुरक्षा के कांग्रेस की प्राथमिकता पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी भारत गुट का भी उड़ाया मजाक
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि विपक्षी भारत गुट ऐसा है जो चुनाव प्रचार खत्म होते ही एक दूसरे की आलोचना करने में लग गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तमिलनाडु में चुनाव खत्म होने के बाद डीएमके नेता उदयनिधि स्टॉलिन की जमकर आलोचना शुरू कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता केरल की वाम पार्टियों के खिलाफ बोलना शुरू कर सकते हैं।


नेहा पर किए गए थे पांच-छह वार
नेहा हेमरथ बीवीबी कॉलेज से एमसीए कर रही थीं। नेहा के साथ ही फैयाज भी पढ़ता था। बृहस्पतिवार को फैयाज ने नेहा पर चाकू से पांच-छह वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं नेहा को अस्पताल लेकर गए, जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed