फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP MLA BP Harish tongue slips Welcoming like dog FIR in case of comment woman SP

Karnataka: 'उनके स्वागत में कुत्ते की तरह..', भाजपा विधायक की फिसली जुबान; महिला एसपी पर टिप्पणी मामले में FIR

Thu, 04 Sep 2025 10:02 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 04 Sep 2025 10:02 AM IST
सार

कर्नाटक के भाजपा विधायक बीपी हरीश ने दावणगेरे की महिला एसपी उमा प्रसाद पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘पोमेरेनियन कुत्ते’ की तरह व्यवहार करने वाला कहा। इस बयान पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शमनूर परिवार का नाम लेकर दी गई यह टिप्पणी अब बड़ा राजनीतिक विवाद बन गई है।

विज्ञापन
Karnataka BJP MLA BP Harish tongue slips Welcoming like dog FIR in case of comment woman SP
भाजपा विधायक बीपी हरीश - फोटो : X-@BP_Harish4

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा विधायक बीपी हरीश अपने विवादित बयान को लेकर घिर गए हैं। उन्होंने दावणगेरे जिले की महिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) उमा प्रसाद पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘पोमेरेनियन कुत्ते’ की तरह व्यवहार करने वाला बताया। इस बयान के बाद हंगामा मच गया और विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला तेजी से राजनीतिक तूल पकड़ रहा है।
विज्ञापन


बीपी हरीश ने दावणगेरे शहर में रिपोर्टर्स गिल्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब वह किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो एसपी उनकी ओर देखती तक नहीं और चेहरा फेर लेती हैं। लेकिन जब कांग्रेस के प्रभावशाली शमनूर परिवार का कोई सदस्य आता है तो एसपी गेट पर खड़ी रहती हैं और उनके स्वागत में ‘घर के पोमेरेनियन कुत्ते’ की तरह बर्ताव करती हैं।
विज्ञापन


शमनूर परिवार की राजनीतिक ताकत
शमनूर परिवार दावणगेरे जिले में बड़ी राजनीतिक ताकत रखता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमनूर शिवशंकरप्पा विधायक हैं। उनके बेटे एसएस मल्लिकार्जुन सिद्धारमैया सरकार में खनन, भूविज्ञान और बागवानी मंत्री हैं। उनकी बहू प्रभा मल्लिकार्जुन सांसद हैं। ऐसे में भाजपा विधायक का यह बयान कांग्रेस खेमे में हमला करने जैसा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब प्राइवेट सेक्टर में 10 घंटे की ड्यूटी, कैबिनेट ने संशोधन पर दी मंजूरी; ओवरटाइम में भी बदलाव

महिला अधिकारी पर तीसरा अपमानजनक हमला
यह पहली बार नहीं है जब कर्नाटक में महिला अफसरों को नेताओं की टिप्पणी का शिकार होना पड़ा हो। हाल के महीनों में यह तीसरा मामला है। जुलाई में भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार ने मुख्य सचिव शालिनी राजनीश पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्य सचिव दिनभर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के काम में व्यस्त रहती हैं और रात को ही सरकारी जिम्मेदारियां निभाती हैं। इस बयान पर भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।


पाकिस्तानी बताने तक की टिप्पणी
इसी तरह रविकुमार ने पहले भी कलबुर्गी की डिप्टी कमिश्नर फौजिया तरन्नुम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तान से आई होंगी। इस बयान पर भी तीखा विवाद हुआ था। विपक्ष और महिला संगठनों ने ऐसी टिप्पणियों को न सिर्फ अपमानजनक बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर हमला बताया था।

ये भी पढ़ें- पिता को बेटे से वीडियो कॉल पर बात करने की मिली इजाजत, कोर्ट बोला- हर बच्चे को स्नेह का अधिकार

एफआईआर और राजनीतिक विवाद
बीपी हरीश के बयान पर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के इन बयानों पर तीखी आलोचना की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा नेताओं की भाषा महिलाओं के प्रति असम्मानजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। वहीं भाजपा ने अभी इस विवाद पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन विपक्ष इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विधानसभा में उठाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed