Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Karnataka BJP chief Kateel should have resigned over Assembly poll debacle, says party leader Renukacharya
{"_id":"649d6b3f70da73d3200e4bfb","slug":"karnataka-bjp-chief-kateel-should-have-resigned-over-assembly-poll-debacle-says-party-leader-renukacharya-2023-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karnataka: BJP नेता बोले- नलिन कटील को लेनी चाहिए हार की जिम्मेदारी, देना चाहिए इस्तीफा; अन्नामलाई पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: BJP नेता बोले- नलिन कटील को लेनी चाहिए हार की जिम्मेदारी, देना चाहिए इस्तीफा; अन्नामलाई पर कसा तंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:00 PM IST
सार
Karnataka: भाजपा नेता ने किसी का नाम लिए बिना कुछ नेताओं से तानाशाही रवैया छोड़ने को कहा। रेणुकाचार्य ने कहा, 'चुनाव से ठीक चार दिन पहले नेताओं ने ऑनलाइन बैठकें, वर्चुअल रैलियां कीं। उनके चेहरों को रोजाना देखते हुए कार्यकर्ता थक गए थे।'
विज्ञापन
1 of 6
एमपी रेणुकाचार्य
- फोटो : ट्विटर/एमपी रेणुकाचार्य कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भाजपा के पूर्व विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को विधानसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। किसी का नाम लिए बिना पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा का दफ्तर 'कॉरपोरेट कार्यालय' में बदल दिया गया है। उन्होंने उनसे आत्मनिरीक्षण करने और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करने तथा लोकसभा चुनाव व जिला एवं तालुक पंचायत चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया।
2 of 6
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील
- फोटो : ट्विटर/नलिन कुमार कटील
नलिन कटील के इस्तीफे को लेकर पूछा- हो क्या रहा है?
रेणुकाचार्य ने कहा, चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और उस बयान के एक घंटे के भीतर ही इसका खंडन करने लगे। उन्होंने पूछा, हो क्या रहा है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोगों के मन में अब भी भाजपा के प्रति सम्मान है, लेकिन पार्टी नेताओं को पार्टी के भीतर चीजों को सही करना चाहिए।
3 of 6
एमपी रेणुकाचार्य
- फोटो : फेसबुक
'कॉरपोरेट कार्यालय में तब्दील हो गया भाजपा कार्यालय'
उन्होंने कहा, 'भाजपा को राज्य में एक बार फिर सत्ता में आना चाहिए और केंद्र में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना चाहिए। जिला पंचायत, तालुक पंचायत और अन्य चुनावों का सामना करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बहाल किया जाना चाहिए। इसलिए आत्मनिरीक्षण करें। मुझे नहीं पता कि कुछ लोगों में आत्ममंथन करने की आत्मा है या नहीं।' उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने भाजपा कार्यालय को 'कॉरपोरेट कार्यालय' में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
PM Modi in Karnataka
- फोटो : Social Media
'तानाशाही रवैया छोड़ें कुछ नेता'
पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कुछ नेताओं से तानाशाही रवैया छोड़ने को कहा। रेणुकाचार्य ने कहा, 'चुनाव से ठीक चार दिन पहले नेताओं ने ऑनलाइन बैठकें, वर्चुअल रैलियां कीं। उनके चेहरों को रोजाना देखते हुए कार्यकर्ता थक गए थे।' जब पत्रकारों ने उनसे नाम लेने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि जब स्थिति होगी तो वह नामों के साथ सामने आएंगे। पूर्व विधायक ने कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी या अमित शाह या जेपी नड्डा के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन यहां कुछ नेताओं में कट्टर आत्मसम्मान था, आपस में प्रतिस्पर्धा की भावना थी।'
विज्ञापन
5 of 6
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई
- फोटो : एएनआई
रेणुकाचार्य ने पूछा- क्या अन्नामलाई एक बड़े नायक हैं
उन्होंने कहा, 'जिन नेताओं को कोई व्यावहारिक ज्ञान नहीं था, जिन्होंने ग्राम पंचायत चुनाव भी नहीं जीता था, वे हमारा मार्गदर्शन कर रहे थे।' उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, जो कर्नाटक में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी थे, यहां आए और हमें मार्गदर्शन दे रहे थे।' उन्होंने पूछा, 'क्या अन्नामलाई एक बड़े नायक (हीरो) हैं? वह यहां आए थे और पोज दे रहे थे... पूर्व मुख्यमंत्रियों येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई को किसी ऐसे व्यक्ति की बात सुननी पड़ी जो उन्हें सलाम करता था (अन्नामलाई ने अतीत में कर्नाटक में आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्य किया था)।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।