कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल से उनके आवास पर मुलाकात की और भारत के साथ दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बाद में उन्होंने अपने 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर हुई बैठकों की तस्वीरें ट्वीट कीं और कहा कि भारत जर्मनी के संघीय गणराज्य के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले पहले देशों में शामिल है।
Congress: जर्मनी के राजदूत और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त से मिले खरगे, संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 29 Jun 2023 03:51 PM IST
सार
Congress: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत होगी रणनीतिक साझेदारी पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन