फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP attacks Siddaramaiah Govt says Congress lost its popularity as soon as it came to power

Karnataka: 'सत्ता में आते ही सिद्धारमैया सरकार ने खो दी लोकप्रियता,' भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 12 Sep 2023 04:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 04:55 PM IST
सार

Karnataka: भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सिद्धारमैया सरकार में प्रशासन की विफलताओं के विरोध में राज्यभर में यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन
Karnataka: BJP attacks Siddaramaiah Govt says Congress lost its popularity as soon as it came to power
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फाइल) - फोटो : twitter.com/BSYBJP

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक की सिद्धामैया सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपनी लोकप्रियता खो दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के नेता प्रशासन की विफलताओं के खिलाफ राज्यभर में यात्रा करेंगे।

विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सूखे जैसे ज्वलंत मुद्दों के बावजूद सरकार उनका समाधान करने के बजाय जनविरोधी नीति अपना रही है। येदियुरप्पा ने कहा, 'आज पार्टी के नेताओं की बैठक में हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।' उन्होंने कहा, 'बहुत ही कम समय में इस सरकार ने अपनी लोकप्रियता खो दी है और ऐसी स्थिति में पहुंच गई है, जहां उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'राज्य सूखे से प्रभावित है। कई ज्वलंत मुद्दों के बावजूद यह सरकार उन पर ध्यान न देकर जनविरोधी नीति अपनाए हुए है।'भगवा पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने यह भी बताया कि यह फैसला लिया गया है कि गणपति उत्सव (18 सितंबर) के बाद भाजपा नेता राज्य भर में यात्रा करेंगे। 
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हम हर जिले में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करेंगे और अपनी कार्ययोजना के अनुसार काम करेंगे।' भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'चर्चा अभी भी जारी है। हमारी पार्टी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए हैं। हम आने वाले दिनों में अपनी कार्ययोजना पर फैसला करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed