फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Bengaluru violence update news in Hindi imposition of Section 144 limits extended till 8th August

बंगलूरू हिंसा: डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाके में निषेधाज्ञा 18 अगस्त तक बढ़ाई गई

Sun, 16 Aug 2020 01:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Aug 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Bengaluru violence update news in Hindi imposition of Section 144 limits extended till 8th August
बंगलूरू हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कर्नाटक के बंगलूरू में 11 अगस्त की रात हुई हिंसा मामले में डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आने वाले क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 की अवधि बढ़ा दी गई है। बंगलूरू पुलिस ने रविवार को बताया कि डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाके में धारा 144 अब 18 अगस्त सुबह छह बजे तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


बंगलूरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी स्थान पर दो से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी भी प्रकार के हथियार ले जाने और कोई भी सार्वजनिक सभा बुलाने पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विधायक ए श्रीनिवास मूर्ति ने दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस ने बताया कि विधायक ए श्रीनिवास मूर्ति की शिकायत पर डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, 2000-3000 लोगों ने उनके घर और वाहनों सहित अन्य संपत्तियों में 11 अगस्त को आग लगा दी थी। एफआईआर में कहा गया है कि सोने और चांदी के सामान, वाहन और तीन करोड़ रुपये की अन्य चीजें लूट ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 340 लोग किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि बंगलूरू हिंसा मामले में 35 और आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अब तक कुल 340 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इससे पहले बंगलूरू पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को 60 और लोगों को गिरफ्तार किया था। उन 60 लोगों में बृहद बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) में नगवारा से कांग्रेस पार्षद इरशाद बेगम का पति कलीम पाशा भी शामिल था। कलीम पाशा पर हिंसा करने वालों को उकसाने का आरोप है। कलीम पाशा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा था।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने ट्वीट किया था कि ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस की पार्षद का पति कलीम पाशा गिरफ्तार। एसडीपीआई के चार वरिष्ठ पदाधिकारी भी गिरफ्तार। इसके बावजूद राज्य के कांग्रेस नेता दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। दंगों की निंदा नहीं कर रहे। उनकी नजर केवल आगामी बीबीएमपी चुनाव पर है।’’

कैसे फैली थी हिंसा?

पुलकेशी नगर से कांग्रेस के विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के रिश्तेदार पी नवीन द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने पर डीजे हल्ली और आसपास के इलाके में मंगलवार रात (11 अगस्त) को भीड़ हिंसक हो गई थी। भीड़ ने कई वाहनों में आग लगाई थी और श्रीनिवासमूर्ति और उनके भतीजे नवीन के घर पर पत्थरबाजी की थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 105 लोग घायल हो गए, जिसमें 70 पुलिस वाले और 35 नागरिक शामिल हैं।



दंगाइयों ने विधायक के आवास और डीजे हल्ली पुलिस थाने के अलावा पुलिस के वाहनों और कई निजी वाहनों में आग लगा दी थी। दंगाइयों ने विधायक और उनकी बहन के आवास पर लूटपाट भी की थी।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed