{"_id":"5a6324424f1c1b86268b55b6","slug":"karnataka-assembly-elections-poster-wars-start-before-state-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":" कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के पहले छिड़ा पोस्टर वार, हो रही मतदाताओं को लुभाने की हर कोशिश ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के पहले छिड़ा पोस्टर वार, हो रही मतदाताओं को लुभाने की हर कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Updated Sat, 20 Jan 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : TOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दलों के बीच में तीखी बयानबाजी के बाद अब पोस्टर वार छिड़ गया है। यहां राजनीतिक दलों ने चुनावी सरगर्मियों को अपने चरम पर पहुंचा दिया है। इसी क्रम में मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य की तीन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने एक पोस्टर अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
इन नेताओं को शहर के परिदृश्य खराब होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सभी दलों के राजनेताओं ने विपक्षियों के हौसले पस्त करने के लिए राज्य की लगभग हर प्रमुख जगहों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाए हैं। कांग्रेस पार्टी में बैठे विधायकों में उम्मीदवारी की टिकट मिलने की उम्मीद को लेकर पार्टी के प्रतीक और नेताओं के पोस्टर शहर की प्रमुख जगहों पर लगाकर एक- दूसरे से प्रतिस्पर्धा दिखाई जा रही है। उदाहरण के तौर पर केन्द्रीय बंगलुरू के शेंथिनगर में लगभग हर नुक्कड़ और चौराहों पर क्षेत्र के विधायक के एन ए हरिस पोस्टर में अन्य पार्टी नेताओं के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं उत्तर बंगलुरू के सहकारनगर में क्षेत्र के मौजूदा विधायक और राज्य सरकार के कृषि मंत्री कृष्णा बिरगॉड़ा के सड़को पर विशालकाय पोस्टर और बैनर लगे हुए हैं। इसके अलावा इलाके में मंत्री के समर्थकों द्वारा लगाए गए कुछ ऐसे भी पोस्टर भी लगे हैं जिनमें गौड़ा के क्षेत्र में सड़कों के विकास पर 2 करोड़ रुपये खर्च करने का आभार जताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए राजनैतिक पार्टियों ने पूरी तरह से कमर कस ली। सभी दलों ने चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को लुभाना भी शुरू कर दिया है। यहां लोगों को गिफ्ट, अनाज, पैन, बर्तन जैसी वस्तुए बांटी जा रही हैं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को लुभाने के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का खास ख्याल रखते हुए उन्हें चुनाव अभियान में धार देने के लिए मोटरसाइकिल गिफ्ट कर रही है। तो वहीं कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन गिप्ट कर रही है।
गौरतलब है कि कर्नाटक में अभी कांग्रेस की सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 121 सीटें जीतकर बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। बीजेपी की हार की बड़ी वजह बीएस येदुरप्पा की बगावत भी रही है जो उस समय बीजेपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। लेकिन भ्रष्टचार के मुद्दे पर उन्हें हटा दिया गया था। लेकिन इस बार फिर से उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया गया है।