फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Elections: BJP-Congress in fray with new caste equation, JDS expected to become kingmaker

कर्नाटक: नए जातीय समीकरण के साथ मैदान में भाजपा-कांग्रेस, त्रिकोणीय मुकाबले में JDS को किंगमेकर बनने की उम्मीद

Thu, 30 Mar 2023 08:00 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 Mar 2023 08:00 AM IST
सार

बीते चुनाव में किंगमेकर बनकर उभरी जदएस का त्रिकोणीय मुकाबले में इस बार भी यही सपना है। चुनाव को अभी से राहुल बनाम अदाणी मामले में जारी सियासी महाभारत के जनादेश से जोड़ कर देखा जा रहा है। भाजपा अगर राज्य में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही तो राहुल मिली सजा पर विपक्षी एकता का गुब्बारा फूट सकता है।

विज्ञापन
Karnataka Assembly Elections: BJP-Congress in fray with new caste equation, JDS expected to become kingmaker
कर्नाटक विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस और जदएस के लिए करो या मरो की जंग है। नतीजे को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और कांग्रेस इस बार नए जातीय समीकरण को आजमा रहे हैं। 

विज्ञापन


बीते चुनाव में किंगमेकर बनकर उभरी जदएस का त्रिकोणीय मुकाबले में इस बार भी यही सपना है। चुनाव को अभी से राहुल बनाम अदाणी मामले में जारी सियासी महाभारत के जनादेश से जोड़ कर देखा जा रहा है। भाजपा अगर राज्य में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही तो राहुल मिली सजा पर विपक्षी एकता का गुब्बारा फूट सकता है। कांग्रेस जीती तो विपक्षी एकता न सिर्फ मजबूत होगी, बल्कि राहुल विपक्ष की राजनीति के केंद्र में होंगे। दक्षिण भारत में कर्नाटक भाजपा शासित इकलौता राज्य है। बीते विस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद भाजपा बहुमत का आकंड़ा नहीं छू पाई थी।
विज्ञापन


मोदी-येदियुरप्पा और आरक्षण
भाजपा लिंगायत और अगड़ों के इतर वोक्कालिगा और दलितों में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में है। पार्टी ने जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और आरक्षण को हथियार बनाया है। वोक्कालिगा और दलितों को साधने के लिए पार्टी ने इनके आरक्षण की सीमा बढ़ाई है, जबकि मोदी-येदियुरप्पा को पोस्टर ब्वॉय के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पार्टी ने रणनीति बनाने की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल-शिवकुमार-सिद्धारमैया से कांग्रेस को आस
भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी इस बार नई सोशल इंजीनियरिंग की है। उसकी कोशिश दलित-ओबीसी-मुस्लिम मतदाताओं को साधे रखने के साथ डीके शिवकुमार के जरिये वोक्कालिगा समुदाय में मजबूत पैठ बनाने की है। पार्टी भाजपा पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। पार्टी को लगता है कि उसे राहुल मामले में भी लाभ मिलेगा, इसलिए पार्टी की रणनीति उनकी अधिक से अधिक जनसभा कराने की है।

किसकी कितनी हिस्सेदारी
राज्य के मतदाताओं में लिंगायत की 14 फीसदी, वोक्कालिगा 11 फीसदी, दलित 19.5, ओबीसी 20, मुस्लिम 16, अगड़े 5, इसाई, बौद्ध और जैन की सात फीसदी भागदारी है। इनमें लिंगायत, अगड़ों, बौद्ध-जैन में भाजपा का प्रभाव ज्यादा है। ओबीसी, दलित और मुस्लिम में कांग्रेस का प्रभाव माना जाता है, जबकि वोक्कालिगा समुदाय में जदएस की पकड़ मानी जाती है। हालांकि, बीते चुनावा में भाजपा और कांग्रेस वोक्कालिगा समुदाय में सेंध लगाने में कामयाब हुई थी।

भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का भरोसा : बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा, भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का भरोसा है। मैंने पिछने साढ़े तीन महीनों में राज्य के लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया। मुझे पूरा विश्वास है कि हमें पूर्ण और स्पष्ट बहुमत मिलेगा और भाजपा सरकार 2023 में सत्ता में आएगी।


कर्नाटक चुनाव जीतेगी कांग्रेस, सीएम पर फैसला हाईकमान करेगा : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। उन्होंने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस बहुत मजबूत है। हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वहां प्रचार कर पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed