{"_id":"5ae0ec334f1c1b46098b68ad","slug":"karnataka-assembly-election-amit-shah-marathon-meeting-with-rss-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधानसभा चुनाव: अमित शाह की संघ प्रमुख के साथ मैराथन बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: अमित शाह की संघ प्रमुख के साथ मैराथन बैठक
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह, मोहन भागवत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक की। इस दौरान कुछ देर तक विहिप के नवनिर्वाचित मुखिया वीएस कोकजे भी मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में कर्नाटक चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। गौरतलब है कि शाह बीते 4 मार्च को भी संघ प्रमुख से मिले थे। बुधवार को ही केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी संघ प्रमुख से मुलाकात की।
दरअसल कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की ओर से लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा के सियासी दांव के बाद भाजपा से मदद मांगी थी। इसके तत्काल बाद संघ ने करीब 30 वरिष्ठ प्रचारकों को लिंगायत बहुल इलाके में मोर्चे पर लगाया था।
संघ सूत्रों का कहना है कि करीब 4 घंटे की बैठक में मुख्य एजेंडा कर्नाटक विधानसभा चुनाव था। इसके अतिरिक्त भी कुछ अन्य विषयों पर भी इस बैठक में चर्चा हुई। गौरतलब है कि शाह भागवत से मिले 12.20 बजे संघ मुख्यालय पहुंचे और 4.40 बजे बाहर निकले।
विज्ञापन
बुधवार को शाह और संघ प्रमु ख की बैठक से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी संघ मुख्यालय पहुंची। हालांकि बैठक शुरू होने से पहले उमा वापस लौट गई।