फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Election 2018: Congress accused BJP of hacking constitutional organizations

बीजेपी पर संवैधानिक संस्थाओं को हैक करने का लगाया आरोप, अपनी जीत का दावा कर रही कांग्रेस

Tue, 27 Mar 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
 Karnataka Assembly Election 2018: Congress accused BJP of hacking constitutional organizations

कार्नाटक चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों जीत का दावा कर रही हैं। कांग्रेस के वीरप्पा मोइली का कहना है कि कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का वोट कांग्रेस को मिलने वाला है और चुनाव में जीत उन्हीं के पार्टी की होगी। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अपनी रणनीति को सफल होते देख रही है और जीत का दावा कर रही है। राजनाथ सिंह ने एएनआई से बातचीत में कहा कि जीत बीजेपी की सुनिश्चित है।  

विज्ञापन

 


वीरप्पा मोइली का कहना है कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को भी हैक करने लगी है। कर्नाटक चुनाव की तरीख का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन जिस तरह से बीजेपी के आईटी हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर पहले ही इसकी जानकारी उजागर की, इससे हंगामा बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस अभी चल ही रही थी और चुनाव की तारीख का ऐलान बाकी था कि तभी अमित मालवीय का ट्वीट सामने आया जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का खुलासा कर दिया गया।


विवाद बढ़ने के बाद अमित मालवीय ने ट्वीट डिलीट कर दिया। उनके ट्वीट में मतगणना की तारीख सही नहीं निकली। आपको बता दें कि EC के मुताबिक कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 12 मई को मतदान होगा वहीं 15 मई को मतगणना होगी। वहीं अमित ने अपने ट्वीट में लिखा कि चुनाव 12 मई को होंगे और मतगणना 18 मई को होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed