फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: All potholes in Bengaluru must be filled in a week: CM Siddaramaiah

Karnataka: 'एक हफ्ते में भरे जाएं बंगलूरू के सभी गड्ढे', बदहाल सड़कों की आलोचना के बाद CM सिद्धारमैया का एलान

Tue, 21 Oct 2025 07:58 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 21 Oct 2025 07:58 PM IST
सार

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंगलूरू शहर की सभी सड़कों के गड्ढे एक हफ्ते के भीतर भरे जाएं। उन्होंने यह आदेश उस समय दिया जब उन्होंने गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के समग्र विकास और कंक्रीट सड़कों के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Karnataka: All potholes in Bengaluru must be filled in a week: CM Siddaramaiah
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में पिछले कई दिनों से राजधानी बंगलूरू की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर राज्य सरकार को खूब आलोचना झेलनी पड़ी है। सड़कों को लेकर जहां विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा तो वहीं कई बड़ी हस्तियों ने भी इस पर सवाल उठाए। हालांकि इस पर मोर्चा संभालते हुए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विपक्ष और कुछ लोगों पर पलटवार भी किया। लेकिन अब इस मामले पर सीएम सिद्धारमैया ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिए हैं कि एक हफ्ते में ही राजधानी बंगलूरू के सभी गड्ढे भर दिए जाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nagaland Politics: नगालैंड में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, NDPP और NPF ने किया विलय; CM रियो बने गठबंधन के अध्यक्ष
विज्ञापन


अधिकारियों को सीएम सिद्धारमैया ने दिए निर्देश
गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'मैंने ग्रेटर बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त महेश्वर राव और शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तुषार गिरीनाथ से बात की है। सभी गड्ढे एक हफ्ते के भीतर भरे जाने चाहिए।' उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मरम्मत कार्यों में देरी हुई है। उन्होंने कहा, 'इस बार ज्यादा बारिश हुई है, इसलिए कुछ काम रुक गए थे, लेकिन अब सभी गड्ढे समय पर भरने होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कंक्रीट सड़कों से मिलेगी स्थायी राहत- सीएम
सिद्धारमैया ने कहा कि बंगलूरू में सड़कों को टिकाऊ बनाने के लिए कंक्रीट सड़कों का काम तेजी से किया जा रहा है। उनके अनुसार, कंक्रीट वाली सड़कें 25 से 30 साल तक टिकती हैं। इससे गड्ढों की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।' उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने सभी विधायकों को उनके क्षेत्रों के विकास के लिए बजट में 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, ताकि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास हो सके। उन्होंने कहा, 'विपक्षी दलों के विधायकों को भी निधि दी जा रही है, क्योंकि हमारा लक्ष्य संपूर्ण विकास है।'


अब तक 10000 गड्ढे भरे गए- डीके शिवकुमार
उपमुख्यमंत्री और बंगलूरू विकास मंत्री डीके शिवकुमार ने जानकारी दी कि अब तक 10,000 से अधिक गड्ढे भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा, 'पूर्ववर्ती बोम्मई सरकार ने अदालत में हलफनामा दिया था कि बंगलूरू में करीब 20,000 गड्ढे हैं। हमने जनता और ट्रैफिक पुलिस दोनों को गड्ढों की पहचान और शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी है। हम पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं।' डिप्टी सीएम ने बताया कि शहर में 500 किलोमीटर सड़कों की व्हाइट टॉपिंग के लिए 4,000 करोड़ रुपये की लागत से एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर)तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा, 'अभी तक 148 किमी सड़कों पर व्हाइट टॉपिंग का काम शुरू हो चुका है, जिस पर 1,800 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके अलावा 182 सड़कों पर 350 किमी तक ब्लैक टॉपिंग का काम 695 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है।'

यह भी पढ़ें - SC: 'पत्नी को कपड़े तक नहीं लेने दिए...शर्मनाक', वैवाहिक विवाद में पति को सुप्रीम कोर्ट की फटकार; दिया ये आदेश

केंद्र पर सहयोग न करने का आरोप
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने 1100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया है, जिससे 550 किमी सड़कों के डामरीकरण का काम किया जा रहा है। शिवकुमार ने केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया कि वे बंगलूरू के विकास में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed