कर्नाटक : एच डी देवेगौड़ा, कुमारस्वामी और रजनीकांत ने दी अंबरीश को श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने अभिनेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएच अंबरीश का शनिवार देररात बेंगलुरू के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और अभिनेता रजनीकांत पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को अंतिम सम्मान देने के लिए कांतीरवा स्टेडियम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के मुताबिक उनकी मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई। वह 66 साल के थे। अम्बरीश का विवाह अभिनेत्री सुमनलता से हुआ था। उनका एक बेटा अभिषेक है।
पिछले कुछ सालों से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। 2015 में उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें एयर एंबुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया था। वह गुर्दा व फेफड़े की बीमारियों से ग्रसित थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को रात नौ बजे सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और थोड़ी देर बाद उन्होंने अंतिम श्वांस ली।
अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। लोकसभा के तीन बार सदस्य रह चुके अंबरीश कर्नाटक सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। विद्रोही अभिनेता के नाम से मशहूर अंबरीश ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था। उन्हें एंग्री मैन भी कहा जाता था।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री व रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
कन्नड़ अभिनेता और कांग्रेस नेता एमएच अंबरीश का शनिवार को निधन हो गया। 66 वर्षीय अंबरीश ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक अधिकारी के अनुसार, सांस लेने में दिक्कत के चलते अंबरीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 29 मई 1952 को जन्मे अंबरीश ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह केंद्र सरकार में मंत्री रहे थे। साथ ही कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में हाउसिंग मंत्री थे। उनके निधन रजनीकांत ने गहरा दुख जताया है।
Deeply shocked and saddened to hear about the untimely death of my beloved friend #Ambareesh.
— CM of Karnataka (@CMofKarnataka) November 24, 2018
In his death, an era of love and affection in the Kannada Film industry has ended.
With Ambarish I enjoyed a friendship that went beyond political affiliations and films.
वहीं, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्वीट किया, 'एक बेहतरीन इंसान... मेरे दोस्त... मैंने आज तुम्हें खोया है और तुम्हारी याद हमेशा आती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
A wonderful human being ... my best friend ... I have lost you today and will miss you ... Rest In Peace #Ambrish
— Rajinikanth (@rajinikanth) November 24, 2018