फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: A cargo vehicle carrying MNREGA workers to work met with an accident; more than 25 people injured

Karnataka: मनरेगा मजदूरों को लेकर काम पर जा रहे एक मालवाहक वाहन हादसे का शिकार; 25 से अधिक लोग घायल

Fri, 24 Jan 2025 11:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Jan 2025 11:28 AM IST
सार

इससे पहले कर्नाटक में बुधवार तड़के दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने बताया कि फल विक्रेताओं को ले जा रहा एक ट्रक सावनूर-हुबली रोड पर वन क्षेत्र में 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Karnataka: A cargo vehicle carrying MNREGA workers to work met with an accident; more than 25 people injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में मनरेगा मजदूरों को लेकर काम पर जा रहे एक मालवाहक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना हुक्केरी तालुक के होसुर गांव के बाहरी इलाके में राज्य राजमार्ग पर हुई। बेलगावी एसपी डॉ. भीमा शंकर गुलेड़ ने बताया कि मालवाहक वाहन ने बुलेट बाइक से बचने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया। घायलों को इलाज के लिए बीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले कर्नाटक में बुधवार तड़के दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने बताया कि फल विक्रेताओं को ले जा रहा एक ट्रक सावनूर-हुबली रोड पर वन क्षेत्र में 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य घटना रायचूर जिले के सिंधनूर में अरागिनमारा कैंप के समीप हुई थी। यहां एक वाहन के सड़क पर पलट जाने से उसमें सवार तीन छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए थे। संस्कृत पाठशाला के ये छात्र वाहन में सवार होकर नरहरि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए हम्पी जा रहे थे। छात्रों की पहचान आर्यवंदन (18), सुचेंद्र (22) और अभिलाष (20) के रूप में हुई। हादसे में चालक शिवा (24) की भी मौत हो गई थी। घायल हुए 10 लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी और सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का एलान
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताया था। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से येल्लापुरा हादसे के मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया था। इसके अलावा सिद्धारमैया ने कहा कि उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुरा और रायचूर जिले के सिंधनूर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में मरने वालों के परिवारों को राज्य सरकार तीन-तीन लाख का मुआवजा दिया जाएगा। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी।


28 वर्षीय महिला का शव कलकेरे झील में मिला
इस बीच एक 28 वर्षीय महिला का शव कलकेरे झील में मिला। डीसीपी बंगलूरू ईस्ट डी देवराज ने बताया कि नौकरानी के तौर पर काम करने वाली 28 वर्षीय महिला का शव कलकेरे झील में मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसे पत्थर से मार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed