{"_id":"63391c5f0381ae1b88563c6c","slug":"karnataka-10-people-booked-for-allegedly-tying-up-and-beating-a-14-year-old-dalit-boy-in-chikkaballapur-distri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 14 साल के दलित लड़के की 'मॉब लिंचिंग' की कोशिश, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 14 साल के दलित लड़के की 'मॉब लिंचिंग' की कोशिश, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज
Sun, 02 Oct 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिक्कबल्लापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिक्कबल्लापुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:40 AM IST
सार
कर्नाटक में 10 लोगों ने दलित लड़के को पेड़ से कथित तौर पर बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक 14 वर्षीय दलित लड़के की मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि चोरी के शक के बाद 10 लोगों ने उसे पेड़ से कथित तौर पर बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। एससी/एसटी एक्ट के तहत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बच्चा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार घटना चिंतामणि ग्रामीण पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है।
विज्ञापन
सोने के झुमके चुराने का आरोप
आरोप था कि दलित लड़के ने ऊंची जाति की एक लड़की के सोने के झुमके चुरा लिए थे। यशवंत पर शक करते हुए कुछ लोगों ने पीड़ित लड़के को घसीटा और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन