{"_id":"5ac353eb4f1c1bf4618b5295","slug":"karnatak-vidhansabha-chunav-rahul-gandhi-addresses-at-jana-aashirwada-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों पर हो रहे अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोलते प्रधानमंत्री: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दलितों पर हो रहे अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोलते प्रधानमंत्री: राहुल गांधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमोगा
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के लिए आज कर्नाटक के शिमोगा में हैं।
वह वहां जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। शिमोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं।
उन्होंने कहा कि रोहित वेमुला की हत्या होती है, गुजरात में दलितों की पिटाई होती है, एसटी/एससी एक्ट को रद्द कर दिया जाता है, लेकिन मोदी जी एक शब्द नहीं बोलते हैं।
राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी चीन के राष्ट्रपति को झूला झुलाते हैं, उनकी 56 इंच की छाती है लेकिन जब चीन में घुसा और बार-बार दोकलम में अपना दमखम दिखा रहा है तो उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के बैंकिंग सिस्टम की धज्जियां उड़ रही हैं। नीरव मोदी और विजय माल्या जिसे देखो वह बैंक डिफॉल्टर है लेकिन पीएम साहब कुछ नहीं कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने भाजपा अध्यक्ष पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि पहली बार अमित शाह ने येदियुरप्पा को सबसे भ्रष्टाचारी सरकार कहा और मुझे लगता है कि उन्होंने पहली बार सच कहा है।
राहुल ने कर्नाटक की मौजूदा सिद्धारमैया सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज कर्नाटक में गरीब से गरीब व्यक्ति पेट भर खाना खा सकता है, लड़कियां मुफ्त में शिक्षा प्राप्त करती हैं जबकि देश में गरीबों का हाल बुरा हो गया है।
राहुल ने कहा कि देश में आज नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्यार से और करुणा से काम करती है, नफरत से काम नहीं करती। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री सोचते हैं कि इस देश को आगे बढ़ाने का तरीका नफरत, गुस्सा, लड़ाई है। लेकिन मैं यह कह देना चाहता हूं कि ये देश नफरत के साथ कभी आगे नहीं बढ़ सकता है ।

रोहित वेमुला की हत्या होती है, गुजरात में दलितों की पिटाई होती है, एसटी/एससी एक्ट को रद्द कर दिया जाता है, लेकिन मोदी जी एक शब्द नहीं बोलते हैं : कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi #JanaAashirwadaYatre #INC4Karnataka pic.twitter.com/GQdrbTBted
— Congress (@INCIndia) April 3, 2018