फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karambir Singh permission to take charge as Naval Chief

नए नौसेना प्रमुख के तौर पर करमबीर सिंह को कार्यभार संभालने की मिली इजाजत 

Thu, 30 May 2019 02:30 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 30 May 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Karambir Singh permission to take charge as Naval Chief
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Navy

सैन्य ट्रिब्यूनल ने नए नौसेना प्रमुख के तौर पर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को कार्यभार संभालने की इजाजत दे दी। ट्रिब्यूनल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को सात हफ्तों के लिए टाल दिया।

विज्ञापन


अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (एएफटी) में याचिका दायर कर अपनी वरिष्ठता की अनदेखी कर करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख बनाए जाने को लेकर चुनौती दी थी।
विज्ञापन

 
बिमल वर्मा के वकील अंकुर छिब्बर ने कहा कि एएफटी ने मामले की सुनवाई 17 जुलाई को तय की है क्योंकि सरकार ने ट्रिब्यूनल के समक्ष करमबीर सिंह की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए और समय की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफटी ने सिंह को 31 मई को एडमिरल सुनील लांबा की जगह नौसेना प्रमुख का पदभार संभालने की मंजूरी दे दी और इस पद पर बने रहना मामले के अंतिम नतीजे पर निर्भर करेगा। इससे पहले, एएफटी ने पिछली सुनवाई में सरकार को 29 मई को नियुक्ति संबंधित दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था। 


इस महीने की शुरुआत में रक्षा मंत्रालय ने बिमल वर्मा के आवेदन को खारिज करते हुए आदेश जारी किया था, जिसके बाद वर्मा ने एएफटी में एक याचिका दायर कर करमबीर सिंह की नियुक्ति और मंत्रालय द्वारा चयन के खिलाफ उनकी याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed