फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KapilvsKejriwal: this battle will impact AAP in 5 states election

कपिल VS केजरीवाल: ये लड़ाई 5 राज्यों में करवाएगी 'आप' का नुकसान

Tue, 09 May 2017 05:03 PM IST
amarujala.com, Presented By: अकरम
amarujala.com, Presented By: अकरम Updated Tue, 09 May 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
KapilvsKejriwal: this battle will impact AAP in 5 states election
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने जिस प्रकार से केजरीवाल समेत अन्य दिग्गज नेताओं पर आरोप जड़े हैं, उससे तय है कि आगामी समय में 5 राज्यों में आम आदमी पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। इनमें गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्‍थान और पंजाब शामिल हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के 11 विधायक उनके संपर्क में हैं। इस खबर के फैलने के बाद पंजाब आप में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


वहीं यह दावा पार्टी के लिए नई मुसीबत बन सकता है। जोशी का कहना है कि आप खत्म हो चुकी है। आए दिन पार्टी में हो रहा कलह इसका जीता जागता प्रमाण है। एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में जिस पार्टी में एका ही नहीं वह देश की जनता का भला कैसे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है और आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर विपक्ष में खड़ी है, लेकिन आम आदमी पार्टी में मचे घमासान में पंजाब आप यूनिट भी बंटी हुई नजर आ रही है। घुग्गी से कमान लेकर अब भगवंत मान को दे दी गई है। ऐसे में ये कलह, पंजाब में भाजपा को अपनी जगह बनाने में मदद कर सकता है। न केवल पंजाब में, बल्कि 4 और राज्यों में इसका फायदा होगा।

पीएम मोदी और अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पिछले 2 साल से गुजरात में चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में इस कलह से गुजरात में पार्टी की संभावनाओं को बड़ा झटका लग सकता है। खासकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल बीजेपी को घेरते थे, लेकिन अब खुद पर कैश लेने के आरोपों के बाद गुजरात में पार्टी की संभावनाओं को बड़ा झटका लग सकता है। 

हिमाचल प्रदेश में भी इसी साल चुनाव होने हैं। हिमाचल में अब तक बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला रहा, लेकिन आम आदमी पार्टी इनके बीच में आ गई है। ऐसे में अगर कलह से पार्टी कमजोर होती है तो बीजेपी को फायदा हो सकता है। 

नितिन गडकरी की कंपनियों को लेकर महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने की कोशिश करने वाली आप खुद घमासान से जूझ रही है। ऐसे में आने वाले वक्त में यहां पर भी बीजेपी की मुश्किलें कम होंगी।


हाल में जब कुमार विश्वास पार्टी से नाराज हुए तो उन्हें राजस्थान आप का प्रभारी बना दिया गया। बीजेपी के लिए आने वाले वक्त में राजस्थान का विधानसभा चुनाव सबसे अहम है। ऐसे में आप का कलह यहां भी बीजेपी की मुश्किलें आसान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed