फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kapil sibal target modi government over most population country compare with china gdp employment

Population: जनसंख्या के मामले में नंबर वन बनने पर सिब्बल का तंज, चीन से तुलना कर बोले- इसके बारे में भी सोचिए!

Thu, 20 Apr 2023 11:31 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Apr 2023 11:31 AM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि भारत की जनसंख्या बढ़ती जा रही है और यह दुनिया का सबसे युवा देश बन गया है लेकिन हमारे युवाओं के लिए नौकरी कहां हैं? जनसांख्यिकी विभाजन हमारे लिए जनसांख्यिकी तबाही भी बन सकता है।

विज्ञापन
kapil sibal target modi government over most population country compare with china gdp employment
कपिल सिब्बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत, चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इसे लेकर सरकार को निशाने पर ले लिया है। कपिल सिब्बल ने महंगाई, बेरोजगारी और जीडीपी जैसे मुद्दों पर चीन से तुलना कर भारत सरकार की आलोचना की है। सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जनसंख्या के मामले में भारत, चीन से आगे निकल गया है। 

विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने चीन से की तुलना
भारत की आबादी 142.8 करोड़ हो गई है, वहीं चीन की आबादी 142.5 करोड़ है। अन्य पैरामीटर की बात करें तो वर्ल्ड बैंक के डाटा के अनुसार, चीन की जीडीपी- 17.73 ट्रिलियन डॉलर है, वहीं भारत की जीडीपी- 3.18 ट्रिलियन है। सिब्बल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए लिखा कि 'बेरोजगारी चीन में 4.8 प्रतिशत है और भारत में 7.7 प्रतिशत है। वार्षिक महंगाई (उपभोक्ता कीमत) चीन में एक प्रतिशत है और भारत में यह 5.1 प्रतिशत है। इसके बारे में भी सोचिए!' 
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी कसा तंज
कांग्रेस ने भी बुधवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के डाटा के अनुसार, अब भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि भारत की जनसंख्या बढ़ती जा रही है और यह दुनिया का सबसे युवा देश बन गया है लेकिन हमारे युवाओं के लिए नौकरी कहां हैं? जनसांख्यिकी विभाजन हमारे लिए जनसांख्यिकी तबाही भी बन सकता है क्योंकि अगर हमारे युवाओं के पास नौकरी नहीं है और रोजगार को लेकर कोई बात भी नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं भारत के चीन को पछाड़कर सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बनने पर चीन ने कहा है कि उसके पास अब भी 90 करोड़ से अधिक लोगों का गुणवत्ता वाला मानव संसाधन मौजूद है, जो तेज गति से विकास कर रहा है। चीन ने कहा कि केवल जनसंख्या का आकार नहीं बल्कि उसकी जनसंख्या की गुणवत्ता भी देखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed