फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal share his thought on supreme court decision on article 370

Article 370: कपिल सिब्बल ने साझा किए अपने विचार, कहा- कई के लिए यह अनूठा, कुछ के लिए दिल तोड़ने वाला फैसला

Tue, 12 Dec 2023 12:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुच्छेद 370 पर फैसला बहुत लोगों के लिए अनोखा तो कुछ के लिए दिल तोड़ने वाला था। 

विज्ञापन
Kapil Sibal share his thought on supreme court decision on article 370
Kapil Sibal - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले को वैध ठहराए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि यह फैसला कई लोगों के लिए अनूठा तो कुछ के लिए दिल तोड़ने वाला था। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के अनुच्छेद 370 पर फैसला बहुत लोगों के लिए अनोखा तो कुछ के लिए दिल तोड़ने वाला था। कानून और अदालत के फैसले का अनुच्छेद 370 को लेकर सरकार की अपनी समझ से कोई लेना-देना नहीं था।' 
विज्ञापन


पांच न्याधीशों की पीठ ने सुनाया फैसला
देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायधीशों की पीठ ने 11 दिसंबर को फैसला सुनाया। इस पीठ में सीजेआई के अलावा, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल थे। अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के खिलाफ फैसला सुनाने के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि पांच जजों के तीन अलग-अलग फैसले हैं। जिन तीन फैसलों को सुनाया जाना है, उस पर सभी एकमत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेआई ने कहा है कि नए परिसीमन के आधार पर जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव करवाएं जाएं। इस संबंध में केंद्र सरकार को निर्देश दिया गया है। अदालत ने ये भी कहा है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed