{"_id":"5a87db404f1c1b2d068b7127","slug":"kapil-sibal-said-on-pnb-fraud-case-the-watchman-was-sleeping-the-thief-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB फ्रॉड मामले में कपिल सिब्बल ने ली चुटकी, कहा- 'चौकीदार सोता रहा, चोर भाग गया'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB फ्रॉड मामले में कपिल सिब्बल ने ली चुटकी, कहा- 'चौकीदार सोता रहा, चोर भाग गया'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sibal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के चौकीदार पकौड़े बनाने की सलाह दे रहे हैं, आज के हालात ये हैं कि चौकीदार सो रहा है और चोर भाग गया है।
विज्ञापन
PNB फ्रॉड मामले में शिवसेना नेता मनीषा कयांदे ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपना दिखाकर कहा था कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा, इसलिए लोगों ने उन्हें भारी बहुमत दिया। लेकिन आज का माहौल ठीक नहीं है।
विज्ञापन
मनीषा ने कहा था कि आम आदमी आज बैंक से डरता है। उन्होंने कहा कि ललित मोदी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग सरकार की नाक के नीचे से भाग गए। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के 8 नवंबर 2016 में की गई नोटबंदी के चलते ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का घोटाला सामने आ सका है।
विज्ञापन
बैंक विशेषज्ञों का मानना है कि नोटबंदी की वजह से वर्ष 2017 की शुरुआत में नीरव मोदी की आमदनी घट गई थी, इसलिए वह अपने विदेशी आपूर्तिकर्ता के बिल का भुगतान नहीं कर पाया। ऐसा होने पर उनके आपूर्तिकर्ता ने पीएनबी से जारी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग को भुना लिया और उनकी पोल खुल गई।