{"_id":"6448695c502e70b2bc046973","slug":"kanpur-patna-and-lucknow-are-at-the-forefront-of-emerging-cities-in-cashless-payment-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस भुगतान : उभरते शहरों में कानपुर, पटना व लखनऊ सबसे आगे, पढ़ें अन्य शहरों के बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैशलेस भुगतान : उभरते शहरों में कानपुर, पटना व लखनऊ सबसे आगे, पढ़ें अन्य शहरों के बारे में
Wed, 26 Apr 2023 05:29 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 Apr 2023 05:29 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, होनहार शहरों में जम्मू में मुख्य रूप से इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान और मोबिलिटी सेवाओं की अनुपस्थिति के कारण डिजिटल को अपनाने की रफ्तार काफी धीमी है।
विज्ञापन
कैशलेस पेमेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विभिन्न मोबिलिटी सेवाओं के लिए कैशलेस भुगतान में मिजोरम की राजधानी आईजोल शीर्ष पर है। वहीं, कैशलेस भुगतान में उभरते शहरों में कानपुर, पटना और लखनऊ सबसे आगे है। बड़े शहरों में हैदराबाद भविष्य के रूप में सबसे आगे है।
विज्ञापन
ओएमआई फाउंडेशन की ईज ऑफ मूविंग इंडेक्स (ईओएमआई) रिपोर्ट में कहा गया है, मोबिलिटी या डिलीवरी सेवाओं के लिए तीन या इससे अधिक एप अपनाने वाले बड़े शहरों में सूरत शीर्ष पर है।
विज्ञापन
आईजोल के साथ-साथ शिमला और कोहिमा के अन्य पहाड़ी शहरों में भी सर्वे में शामिल लोगों ने बड़े पैमाने पर वितरण और भुगतान के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया। स्वच्छ मोबिलिटी में आईजोल शीर्ष शहर के रूप में है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मोबिलिटी पर सबसे कम खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, होनहार शहरों में जम्मू में मुख्य रूप से इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान और मोबिलिटी सेवाओं की अनुपस्थिति के कारण डिजिटल को अपनाने की रफ्तार काफी धीमी है। नागपुर में विभिन्न मोबिलिटी और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवाओं के लिए तीन या अधिक एप्लिकेशन का उपयोग किया जाता है। विभिन्न मोबिलिटी सेवाओं को कैशलेस भुगतान अपनाने में कोलकाता दूसरे स्थान पर है।