Kangana Ranaut News Live Updates: कंगना की उद्धव को एक और ललकार, बोली- मरूं या जीऊं, बेनकाब करूंगी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंच चुकी हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया और खार स्थित उनके घर पहुंचाया गया है। घर पहुंचते ही कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि, आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। दूसरी तरफ, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं अभिनेत्री के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएसमी ने उनके बांद्रा स्थित बंगले में अवैध निर्माण को गिरा दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। बीएमसी की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीनें लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची और महानगरपालिका की बिना मंजूरी के इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया। इस पर कंगना ने कहा था कि मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) क्यों है। यहां पढ़ें इस मामले से जुड़े सभी अपडेट्स:-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मरूं या जीऊं, उद्धव ठाकरे को करूंगी बेनकाब - कंगना
Come Udhav Thakeray and Karan Johar Gang you broke my work place come now break my house then break my face and body, I want world to see clearly what you anyway do underhand, whether I live or die I will expose you regardless 🙂
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार
Maharashtra: NCP chief Sharad Pawar reaches Varsha Bungalow - CM's official residence in Mumbai - for a meeting with CM Uddhav Thackeray. State Minister and Shiv Sena leader Anil Parab also present. pic.twitter.com/NWf8GEGgQT
— ANI (@ANI) September 9, 2020
मुझे कंगना रनौत के कार्यालय के बारे में कोई जानकारी नहीं- शरद पवार
I don't have any information regarding her office. But I read in the newspapers that it was an unauthorised construction. However, unauthorised constructions are not new in Mumbai. If BMC is acting as per rules, then it is right: NCP Chief Sharad Pawar on #KanganaRanaut pic.twitter.com/JLxCbq1Oi9
— ANI (@ANI) September 9, 2020
कंगना की बयानबाजी को महत्व देना मुनासिब नहीं
कंगना रनौत एक अभिनेत्री है, उनकी बयानबाजी को महत्व देना मुनासिब नहीं। उनको हिदायत देना चाहूंगा कि अपना काम अच्छे से करें, इस पचड़े में न पड़ें। महाराष्ट्र और मुंबई ने ही उन्हें शोहरत दी। जिस माटी ने उन्हें सम्मान दिया, उस माटी का इमान रखना चाहिए : नितिन राउत, महाराष्ट्र के मंत्री pic.twitter.com/DA1rjJif1z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020
हिमाचल की बेटी कंगना ने केवल आवाज उठाई थी, इस तरह की कार्रवाई गलत- जयराम ठाकुर
किसी का घरोंदा इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल गलत- अनुपम खेर
ग़लत ग़लत ग़लत है !! इसको bulldozer नही #Bullydozer कहते है। किसी का घरोंदा इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल ग़लत है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव या प्रहार @KanganaTeam के घर पर नहीं बल्कि मुम्बई की ज़मीन और ज़मीर पर हुआ है। अफ़सोस अफ़सोस अफ़सोस है। ☹️
— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 9, 2020
अयोध्या पर ही नहीं कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी, देशवासियों को जगाऊंगी-कंगना
बदले की भावना कायरता-फडणवीस
अगर अवैध कंस्ट्रक्शन है तो जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी ने आपके खिलाफ बात कही इसलिए अगर आप तब कार्रवाई करते हो तो ये कायरता है बदले की भावना है और महाराष्ट्र में इस तरह की भावना का कोई सम्मान नहीं हो सकता : कंगना के ऑफिस पर BMC की कार्रवाई पर महाराष्ट्र पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस pic.twitter.com/KpFcE0LFL7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2020