Kangana Ranaut: उद्धव सरकार के बचाव में बोले पवार- बीएमसी ने तोड़ा कंगना का दफ्तर, फडणवीस ने पूछा- दाऊद का क्यों छोड़ा
महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के बीच तनातनी जारी है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस को मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार से आधिकारिक तौर पर पत्र मिला है। अब इस मामले पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार से कहा है कि आपने दाउद का घर छोड़ दिया और कंगना का तोड़ दिया। वहीं शरद पवार का कहना है कि इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
कंगना नहीं हैं कोई राजनेता: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'कंगना रणौत के मुद्दे को आपने (शिवसेना) बेवजह तूल दे दी है। वो कोई राजनेता नहीं हैं। आप दाऊद के घर को तोड़ने के लिए नहीं जाते हैं लेकिन आपने उनके दफ्तर को तोड़ दिया।' इससे पहले उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा था कि यह एक तरह से राज्य में 'सरकार द्वारा प्रायोजित आतंक' है।
सरकार की नहीं है कोई भूमिका: शरद पवार
कंगना का दफ्तर तोड़े जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, 'यह निर्णय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने लिया था। राज्य सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं थी। बीएमसी ने अपने नियमों और विनियमों का पालन किया।'
The decision was taken by Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC). State govt had no role in it. BMC did it following its rules and regulations: NCP chief Sharad Pawar on the demolition of actor Kangana Ranaut's office in Mumbai. #Maharashtra pic.twitter.com/kdW6J1DaMv
— ANI (@ANI) September 11, 2020
कंगना को मिलना चाहिए मुआवजा: रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले, 'मैं मुंबई में कंगना रणौत की संपत्ति को तोड़े जाने के मुद्दे पर आज महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिला और मांग की कि उन्हें नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए। जिस तरह से बीएमसी ने उनकी संपत्ति पर तोड़फोड़ की है, वह गलत है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए।'
I met Maharashtra Governor today over the issue of demolition of Kangana Ranaut's property in Mumbai and demanded that she should get compensation for the loss. The way BMC carried out demolition at her property is wrong. She must get justice: Union Minister Ramdas Athawale pic.twitter.com/g4TTtkqM4X
— ANI (@ANI) September 11, 2020
बता दें कि राज्य के मंत्री अनिल देशमुख ने कंगना रणौत के ड्रग्स मामले को उठाया था। उन्होंने कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर इस मामले को उठाया। अध्ययन सुमन ने अपने उस इंटरव्यू में कंगना के ड्रग्स लेने का दावा किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.