फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamlesh Tiwari murder case Maharashtra ATS arrested one suspect from Nagpur

कमलेश तिवारी हत्याकांड: महाराष्ट्र एटीएस ने नागपुर से एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2019 09:38 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 20 Oct 2019 09:38 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश पुलिस के उपलब्ध कराए गए सुरागों के आधार पर हुई गिरफ्तारी
  • महाराष्ट्र: नागपुर के मोमिनपुर इलाके से सैयद आसिम अली को किया गिरफ्तार
  • हार्डवेयर कारोबारी है अली, इंटरनेट पर डाला था धमकी वाला वीडियो

विज्ञापन
Kamlesh Tiwari murder case Maharashtra ATS arrested one suspect from Nagpur
फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा (वर्तमान में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष) के पूर्व नेता कमलेश तिवारी की हत्या के सिलसिले में शनिवार को नागपुर के मोमिनपुर इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


एटीएस के अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरागों के आधार पर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान सैयद आसिम अली के रूप में हुई है। वह शहर में हार्डवेयर का कारोबार करता है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सैयद आसिम अली ने पूर्व में तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया था और यूट्यूब वीडियो में उन्हें चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार को लखनऊ में हत्या कर दी गई थी। मामले की तफ्तीश में जुटी उत्तर प्रदेश पुलिस गुजरात के सूरत निवासी तीन संदिग्धों समेत कुल पांच लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश तिवारी की पत्नी ने मुफ्ती काजमी और अनवारुल हक पर हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। लेकिन कमलेश तिवारी की मां कुसुमा तिवारी का आरोप है कि भाजपा के एक स्थानीय नेता ने गांव में मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर उनके बेटे की हत्या करायी है।


पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और गुजरात पुलिस हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्याकांड के आतंकवादी घटना होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मामले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed