फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath on Congress Screening Committee Meeting for Madhya Pradesh Assembly elections

MP Polls: दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, कमलनाथ बोले- 100 सीटों पर हुई चर्चा, अभी नाम तय नहीं

Wed, 13 Sep 2023 03:41 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 13 Sep 2023 03:41 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि 100 सीटों पर चर्चा हुई, लेकिन अभी तक कोई नाम तय नहीं हुआ है। हम बुधवार को फिर से इस पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
Kamal Nath on Congress Screening Committee Meeting for Madhya Pradesh Assembly elections
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। मध्यप्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ स्क्रीनिंग कमेटी के अन्य सदस्य और कांग्रेस के सह-प्रभारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


देर रात तक चली बैठक के बाद सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई...यह एक सतत प्रक्रिया है। यह एक या दो दिन में खत्म नहीं होगी। उम्मीदवारों की घोषणा पर सुरजेवाला ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी। उन्होंने कहा, स्क्रीनिंग कमेटी के बाद, यह मामला केंद्रीय चुनाव समिति के पास जाएगा और केंद्रीय चुनाव समिति ही अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि 100 सीटों पर चर्चा हुई, लेकिन अभी तक कोई नाम तय नहीं हुआ है। हम बुधवार को फिर से इस पर चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भवर जीतेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि कमेटी की बुधवार को फिर बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सीटों पर चर्चा हुई। बुधवार को भी बैठक होगी। अभी तक किसी सीट के लिए नाम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। अब चुनाव में सिर्फ ढाई महीने ही बचे हैं। इसलिए कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। चुनाव से पहले कई बड़े वादे भी किए हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने पिछले महीने ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और भाजपा को 109 सीटें मिली थीं। हालांकि, 2020 में कांग्रेस सरकार ने बहुमत खो दिया। इसके बाद राज्य में फिर से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed