फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kamal Haasan to be fielded for Rajya Sabha elections as per deal: DMK Know all about it

Kamal Haasan: राज्यसभा जाएंगे अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन, पार्टी ने किया एलान; DMK ने भी उतारे उम्मीदवार

Wed, 28 May 2025 10:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 May 2025 10:40 AM IST
सार

मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके के साथ चुनावी समझौते के बाद राज्यसभा में एंट्री कर सकते हैं। द्रमुक ने एक सीट एमएनएम को दी है। इसके बसद एमएनएम ने अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।

विज्ञापन
Kamal Haasan to be fielded for Rajya Sabha elections as per deal: DMK Know all about it
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता कमल हासन तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव में दावेदारी पेश करेंगे। उनकी पार्टी एमएनएम ने इसका एलान किया। इससे पहले तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक ने बुधवार को घोषणा की कि वह 19 जून को होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों के लिए राज्य की छह में से चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। द्रमुक ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और एक सीट सहयोगी अभिनेता-राजनेता कमल हासन के नेतृत्व वाली मक्कल निधि मय्यम को दी। द्रविड़ पार्टी ने उच्च सदन में अपने मौजूदा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता पी. विल्सन को फिर से नामित किया। इसके अलावा सलेम के नेता एसआर शिवलिंगम को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। इसके साथ ही कवि, लेखक और पार्टी पदाधिकारी रुकय्या मलिक उर्फ कविगनर सलमा को भी टिकट दिया गया।

विज्ञापन


द्रमुक और एमएनएम में क्या हुई थी डील?
2024 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में मक्कल निधि मैयम के औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद कमल हासन को या तो एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने या चुनाव के बाद राज्यसभा की सीट का विकल्प दिया गया था। हालांकि, 70 वर्षीय कमल हासन ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


तमिलनाडु विधानसभा का मौजूदा संख्याबल
तमिलनाडु विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के मुताबिक, द्रमुक के पास 134 विधायक हैं। पार्टी को छह राज्यसभा सीटों में से चार मिलने की उम्मीद है। शेष दो सीटें एआईएडीएमके के पास जाने की संभावना है, जिसने फिर से भाजपा से हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान 19 जून को होगा, उसी शाम को मतगणना की जाएगी
इससे पहले चुनाव आयोग ने आठ राज्यसभा (उच्च सदन) सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीख का एलान कर दिया था। असम के दो और तमिलनाडु के छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने की वजह से चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी। मतदान 19 जून को होगा, उसी शाम को मतगणना की जाएगी। द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी।


तमिलनाडु के छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा

असम से बीरेंद्र प्रसाद बैश्य (भाजपा) और मिशन रंजन दास (भाजपा) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। इसी तरह तमिलनाडु के छह सदस्यों अंबुमणि रामदास (पीएमके), एन. चंद्रशेखरन (एआईएडीएमके), एम. शानमुगम (डीएमके), पी. विल्सन (डीएमके) और वाइको (एमडीएमके) का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख- 2 जून 2025
  • नामांकन की अंतिम तिथि- 9 जून 2025
  • नामांकन की जांच- 10 जून 2025
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि- 12 जून 2025
  • मतदान की तारीख- 19 जून 2025
  • मतगणना- 19 जून 2025, शांम पांच बजे
  • प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि- 23 जून 2025

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed