फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kalikho Pul: Big player of Arunachal politics, died soon

47 साल के कलिखो ने तेजी से चढ़ी थीं सत्ता की सीढ़ियां

Tue, 09 Aug 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
Kalikho Pul: Big player of Arunachal politics, died soon
अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल - फोटो : PTI
अरुणाचल प्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आत्महत्या कर ली। उनका शव सीएम आवास में ही पंखे से लटका मिला। उनकी मौत ने न केवल अरुणाचल बल्कि पूरा के सियासी गलियारों को सदमे में डाल दिया है। महज छह महीने तक अरुणाचल के मुख्यमंत्री रहे कलिखो लंबे समय से परेशान चल रहे थे। उनकी मौत के बाद सबके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कलिखो कौन थे, और उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा ? तो आइए जानते हैं कलिखो पुल के राजनीतिक जीवन के बारे में।
विज्ञापन


कलिखो पुल अरुणाचल के आठवें मुख्यमंत्री थे जिन्होंने 19 फरवरी 2016 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन वह महज छह महीने तक ही अपने पद पर बने रह सके। 13 जुलाई 2016 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया था। इसकी वजह से वह काफी परेशान रहने लगे थे। 
विज्ञापन


अरुणाचल के अंजा जिले के हवई मुख्यालय के वाल्ला गांव में 20 जुलाई 1969 को जन्मे कलिखो का राजनीतिक सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। प्रदेश के हयुलियांग विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले पुल प्रदेश सरकार में सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला। उन्होंने राज्य के तीन मुख्यमंत्रियों गेगांग अपांग, मुकुट मिठी और स्व. दोर्जी खांडू के कार्यकाल में वित्त मंत्री का पदभार संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति सफर रहा संघर्षपूर्ण

Kalikho Pul: Big player of Arunachal politics, died soon
कलिखो पुल

कलिखो ने लोहित जिले के इंदिरा गांधी गवर्नमेंट कालेज से मानविकी में स्नातक की उपाधि हासिल की। उनकी शादी डांगविमसई पुल से हुई और उनके पांच बेटे भी हैं। राजनीति में आने से पहले कलिखो का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा।

कलिखो ने लगातार पांच बार अपने विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया और राज्य सरकार के कई अहम मंत्रालयों के कार्यभार भी संभाले जिसमें से ऊर्जा मंत्रालय, वित्त और भूमि-प्रबंधन जैसे मंत्रालय प्रमुख थे। इसके अलावा वह स्वास्थ्य, वित्त एवं योजना, टैक्सेशन, मत्स्य पालन, कानून और न्याय, महिला एवं बाल कल्याण और सामाजिक न्याय मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री भी बनाए गए।

वह 13 सालों तक अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एक्जीक्यूटिव मेंबर भी रहे और लगभग सात सालों तक प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य भी रहे। कलिखो को खेल, भ्रमण और पढ़ने का भी शौक था। इसी साल कांग्रेस से मतभेदों की वजह से बगावत कर बीजेपी के समर्थन से अरुणाचल की सत्ता में काबिज हुए थे। जिसके बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री घोषित किया गया था लेकिन उनका यह कार्यकाल छह महीने से ज्यादा नहीं चल सका। कलिखो को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जुलाई 2016 को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वह महज छह माह ही अरुणाचल के मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed